
देहरादून में व्यापारियों के संगठनों ने 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) का विरोध किया है। उनका कहना है कि इस कदम से व्यवसायों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और लागू होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। दून उद्योग व्यापार मंडल और अन्य स्थानीय व्यापारी संगठनों ने कहा कि व्यापारी पहले से ही आयकर और जीएसटी का भुगतान कर रहे हैं और वे यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त लागत वहन करने को तैयार नहीं होंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा डिजिटल लेनदेन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के प्रयासों के बाद व्यापारियों ने यूपीआई भुगतान प्रणाली को अपनाया है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा जैसा कि सरकार शुरू से कहती आ रही है, हम पारदर्शिता लाने के लिए यूपीआई भुगतान स्वीकार करेंगे, ऑनलाइन काम करेंगे और ऑनलाइन भुगतान लेंगे। लेकिन फिर भी, अगर यह टैक्स सिर्फ हम व्यापारियों पर ही पड़ेगा और इसका खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ेगा, जैसे हम पहले से ही आयकर और जीएसटी दे रहे हैं, और अब हमें यूपीआई भुगतान पर भी टैक्स देना होगा… तो मैं इसका कड़ा विरोध करता हूं। मैं इसका पूरी तरह से विरोध करता हूं। उन्होंने कहा कि अगर व्यापारियों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़े तो वे यूपीआई भुगतान स्वीकार करने में हिचकिचा सकते हैं, जबकि ग्राहक हमेशा नकद भुगतान करने में सक्षम नहीं होंगे।।
उन्होंने कहा, “समस्या यह है कि अब हमें यूपीआई भुगतान स्वीकार करने में डर लगेगा क्योंकि हमें कर चुकाना होगा। हम ग्राहकों से नकद मांगेंगे, लेकिन वे दे नहीं पाएंगे क्योंकि देश में इस समय नकदी की कमी है। इसलिए, हम यूपीआई भुगतान स्वीकार करने में भी संकोच करेंगे। सराफा बाजार के अध्यक्ष ने सरकार से प्रस्तावित शुल्क वापस लेने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे व्यवसायों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। सरकार ने ऑनलाइन लेनदेन पर 40 पैसे का कर लगाने का जो नया नियम लागू किया है, उसे वापस लेने का हम उनसे विनम्र निवेदन करते हैं। आप व्यवसायों पर अनावश्यक अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं




