उत्तराखंड : CM धामी का बड़ा फैसला, DA सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा

उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का DA (महंगाई भत्ता) बढ़ाकर 11 फीसदी कर दिया है। इस बात की जानकारी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी है। इसके अलावा कर्मचारियों का संशोधित भत्ता 28 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड में पेट्रोल फिलिंग स्टेशन की स्थापना में भवन निर्माण और अन्य टैक्स में 50 फीसदी तक छूट मिलेगी।

इसके साथ प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्र टाइप- A,B सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप जिला व जिला चिकित्सालय कैटिगिरी में होंगे। विकास प्राधिकरणों में वन टाइम सेटलमेंट योजना को 31 मार्च 2022 तक आगे बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा राज्य के सीएम धामी ने और भी कई बड़े फैसले लिए हैं।

आपको बता दें कि उत्तराखंड कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। दरअसल उत्तराखंड में अभी हाल ही में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में हुई कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई थी। इसके अलावा सरकार ने नजूल धारकों को भूमि फ्री होल्ड कराने का अधिकार भी दे दिया है।

LIVE TV