बेटे को टिकट न मिलने से पूर्व मंत्री को आया हार्ट अटैक, मौत

अभिनव त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्येक दिन एक नई खबर आ रही है। इसी बीच बाराबंकी में पूर्व मंत्री व छह बार के विधायक रहे सपा के वरिष्ठ नेता राजीव कुमार सिंह का आज लखनऊ में देहांत हो गया। जानकारों ने बताया कि कि उनके बेटे का सपा से टिकट गया था जिसकी सूचना के बाद उनकी तबियत खराब हो गई। उनको हार्ट अटैक आ गया और दो दिन पूर्व उनको लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और यहाँ उनका इलाज चल रहा था पर आज सुबह उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही सपा नताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनके घरवालों ने मीडिया को बताया कि समाजवादी पार्टी ने राजा राजीव कुमार सिंह के बेटे रितेश सिंह को टिकट नहीं दिया था। जब यह खबर उनको मिली तो शनिवार को हार्टअटैक आ गया। जिसके बाद परिजनों ने उन्हे मेदांता चिकित्सालय में भर्ती करवाया पर वो आज जिंदगी की जंग हार गए। आपको बता दें कि राजीव कुमार सिंह अपने बेटे रितेश के लिए सपा से दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे पर टिकट नहीं मिला। उनकी मौत से समर्थकों में काफी शोक है।
अगर हम दरियाबाद विधानसभा की बात करें तो यह सीट बाराबंकी जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर की दूरी पर है इस सीट को वीआईपी सीट का दर्जा भी मिला है। इस सीट पर हमेशा से ही हड़हा स्टेट के राजा राजीव कुमार सिंह का वर्चस्व रहता आया है। इस सीट से वो 26 सालों तक विधायक रहे है। सपा सरकार में उन्हें मंत्री का भी पद मिला था लेकिन 2017 के विधानसभा में उनके गढ़ को भाजपा के युवा प्रत्याशी सतीश चंद शर्मा ने ढहा दिया और इस सीट पर अपना कब्जा कर लिया। इस बार इस सीट से वो अपने बेटे रितेश के लिए टिकट मांग रहे थे लेकिन उनका टिकट काट दिया गया। आपको बता दें कि इस सीट से सपा ने पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

LIVE TV