गदर के जीते ने ‘जीनियस’ बनकर की वापसी, टीजर रिलीज

मुंबई। साल 2001 में आई फिल्म गदर में छोटे बच्‍चे जीते के किरदार में नजर आ चुके उत्‍कर्ष शर्मा अब काफी बड़े हो गए हैं। उत्कर्ष ने चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट से लीड एक्‍टर के सफर को तय कर लिया है। उत्कर्ष बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर डेब्‍यू करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म जीनियस का टीजर रिलीज हो गया है।

जीनियस

उत्‍कर्ष की फिल्‍म जीनियस के टीजर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। काफी समय पहले से उत्‍कर्ष के डेब्‍यू की खबर सुर्खियों में थी। पांच दिन पहले सोशल मीडिया पर उनके फिल्म का पोस्‍टर रिलीज किया गया है।

जिनियस का पोस्‍टर 15 जून को शेयर किया गया था। सालों पहले 15 जून को ही गदर भी रिलीज हुई थी। उत्‍कर्ष से दर्शकों को कनेक्‍ट कर के लिए मेकर्स ने फिल्म के पोस्‍टर लॉन्‍च के लिए ऐसी डेट तय की थी।

यह भी पढ़ें:   एक बार सुनकर नहीं भरेगा मन, इश्‍क की तरह खूबसूरत है धड़क का टाइटल ट्रैक

उत्कर्ष आज भी अपने फैंस के लिए वही पुराने जीते हैं। गदर में उन्‍होंने सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे का किरदार निभाया था। जीनियस के टीजर की शुरुआत भी उत्कर्ष की पुरानी झलक को याद दिलाते हुए गदर की धुन के साथ हुई। जीनियस के छोटे से टीजर में उत्‍कर्ष के किरदार और उनके एक्‍शन सीन को दिखाया गया है।

फिल्‍म पर्दे पर 24 अगस्‍त को आएगी।

LIVE TV