UPSC : 761 उम्मीदवार हुए सफल, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2020 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार 761 उम्मीदवार सफल हुए हैं। ऐसे में सफल होने वाले छात्रों में काफी खुशी का माहौल है। वहीं, दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार के दिन संघ लोक सेवा आयोग के सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई दी। इसके साथ पीएम मोदी ने उन उम्मीदवारों को भी बधाई दीं, जो यूपीएससी परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी। इसके साथ सार्वजनिक सेवा में एक रोमांचक और संतोषजनक करियर की प्रतीक्षा है। पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा जिन लोगों ने परीक्षा पास कर ली वे अपनी महत्वपूर्ण प्रशासनिक भूमिका निभाएंगे।

आपको बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा भारत की एक प्रतियोगी परीक्षा है, जिसके परिणाम के आधार पर भारत सरकार केंद्रीय व राज्य प्रशासन के लिया सिविल सेवाओं के अधिकारी (जैसे जिलाधिकारी) IPS पुलिस अधिकारी चुने जाते हैं। UPSC प्रत्येक वर्ष सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करती है। UPSC की सिविल सर्विस परीक्षा का सम्पूर्ण चक्र वर्ष का होता है।

LIVE TV