Google: क्रोम जल्दी से अपडेट करें नहीं तो हो सकता है आपका डिवाइस हैक

Google ने Chrome के सभी users को Chrome अपडेट करने को कहा हैं, गूगल ने कहा कि Chrome में एक क्रिटिकल सिक्योरिटी रिस्क को  देखा गया हैं। जिसे हैकर्स इसका फायदा उठा सकते हैं।

बता दें कि इसे गूगल ने नए अपडेट में फिक्स कर दिया हैं। गूगल ने वल्नेरिबिलिटी के बारे अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा हैं। इसे CVE-2021-37973 नाम दिया हैं।गूगल ने बताया कि इस सिक्योरिटी लैप्स से Windows, Linux, macOS और क्रोम यूजर्स प्रभावित हो सकते थे।

गूगल ने प्रोटेक्शन के लिए इसके अपडेट कर दिया हैं। कंपनी क्रोम के 94.0.4606.61 स्टेबल चैनल को Windows, Mac और Linux के लिए जारी कर रही हैं। इस सिक्योरिट रिस्क को जीरो-डे वल्नेरिबिलिटी कहा जाता हैं।

गूगल ने बताया कि इस तरह के सिक्योरिटी फ्लोज बेहद खतरनाक होते हैं।  जो रेगुलर सिक्योरिटी लूपहोल की तरह नहीं होते हैं। गूगल ने इसे लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की हैं क्योंकी हैकर्स को इस के बारे में पता नहीं हैं पता होने पर हैकर्स इसका फायदा उठा सकते हैं। गूगल  ओर जानकारी तब  दे सकती हैं जब क्रोम यूजर्स इसे अपडेट कर लेंगे।

गूगल ने कहा कि यूर्जस  क्रोम को जल्द से जल्द अपडेट कर लें क्रोम को अपडेट करने के लिए सेटिंग में  हेल्प पर जाना होगा हेल्प पर जाने के बाद  About Google Chrome में आपको क्रोम का वर्जन पता चलेगा। गूगल ने कहा कि अगर आपका क्रोम वर्जन 94.0.4606.61 या उससे ज्यादा है तो ये ठीक हैं। अगर वर्जन इससे कम तो तुरंत अपडेट कर ले।

LIVE TV