अभिनव त्रिपाठी
यूपी में इन दिनों कड़ाके की ठंढ पड़ रही है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घने कोहरों की चादरों ने लोगों का आवागमन भी प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती हवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सटे इलाकों को भी प्रभावित कर सकती है। इस बिगड़ते हुए मौसम की मार सबसे ज्यादा बुजुर्गों पर पड़ रही है। आपको बता दे की कानपुर में ठंढ की वजह से एक महिला समेत चार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यूपी के लगभग सभी जिले ठंढ से बुरी तरह प्रभावित हुए है। प्रत्येक दिन मौसम में गिरावट देखी जा रही है। आपको बता दे की बरेली सबसे ठंढा क्षेत्र रहा जहां पर सामान्य तापमान 9 डिग्री से भी नीचे चला गया और सबसे ठंढा दिन रविवार को घोषित किया गया। अगर हम बरेली की बात करें तो यहां पर अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 रहा।
अगर हम राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पर अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा। वाराणसी में मौसम की गिरवाट दर्ज की गई यहाँ पर अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रहा। इसके अलावा कानपुर में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है की आने वाले दिनों में भी हालात ऐसे ही बने रहेंगे। 19 और 20 तारीख को बारिश भी हो सकती है। इससे फसलों को नुकसान भी हो सकता है। इसके अतरिक्त मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर सतर्क रहने के संकेत भी दे दिए है।