रेड ब्रिगेड ने 150 छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, जानें इसके पीछे की वजह

लखनऊ। ‘सुरक्षित महिलाएं-सुरक्षित लखनऊ’ मिशन के तहत 936 के खिलाफ संघर्ष कार्यक्रम का छठा सत्र शुक्रवार को लखनऊ स्थित आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में किया गया। रेड ब्रिगेड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में टीम ने 150 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया।

रेड ब्रिगेड

रेड ब्रिगेड लखनऊ की संस्थापिका उषा विश्वकर्मा ने बताया कि इस अभियान में 936 घंटे सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसमें 312 सत्र होंगे, हर सत्र 3 घंटे के होंगे। महिलाओं के सुरक्षा-सम्मान के लिए प्रतिबद्धता की बात रखते हुए उषा ने कहा, “महिलाएं अपने को चारदीवारी में कैद महसूस करने के वजह से अपनी ताकत को भूल गई हैं। अगर उनको अपनी ताकत याद आ जाए तो देश-समाज में बदलाव आने में देर नहीं लगेगी।”

यह भी पढ़ें:- भाजपा की डेमोक्रेसी पर अखिलेश यादव ने कही मारक बात! आपका भी जानना है बेहद जरुरी

उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के गुण के प्रशिक्षण के कार्यक्रम की अगली कड़ी 15 सितंबर को लखनऊ के आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में आयोजित होगी।

देखें वीडियो:-

LIVE TV