यूपी बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, जानें क्या है स्टेटस ?

उत्तर प्रदेश बोर्ड के द्वारा जल्द ही 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है। 10 वीं और 12 वीं के कुल 48 लाख छात्र एवं छात्रा परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड के आधिकारिक साइट upmsp.edu.in पर घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद सभी परीक्षार्थी बोर्ड के आधिकारिक साइट पर विजिट अपने पिरणाम को देख सकते हैं।

गौरतलब है कि उन सभी छात्र-छात्राओं के उत्तर पुस्तिकाओं का मुल्यांकन समाप्त हो चुका है। प्रदेश भर के 250 से अधिक मुल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मुल्यांकन प्रक्रिया संपन्न हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जून के पहले सप्ताह तक यूपी बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं का परिणाम घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी यूपी बोर्ड ने रिजल्ट की डेट नहीं घोषित की है।

आपको बता दें कि इस वर्ष 10 वीं और 12 वीं में कुल 52 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि इनमें से मात्र 47,75,749 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो पाए थे। यूपी बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं परीक्षा का आयोजन 24 मार्च 2022 तक किया गया था। परीक्षा सीसीटी कैमरे की निगरानी में हुई थी।

LIVE TV