आईआईटी के पूर्व छात्र का अनोखा आविष्कार, आप भी जानकार कहेंगे वाह

रिपोर्ट- विनीत त्यागी

रुड़की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के पूर्व छात्र आदित्य निगम ने एक साथ तीन लोगों के खेलने के लिए नया चेस बोर्ड तैयार किया है। वर्ष 2014 बैच के बीटेक छात्र आदित्य निगम ने अपने गेमिंग स्टार्ट-अप के माध्यम से पहली बार अपने पैतृक शिक्षा संस्थान के लिए यह नया इजाद कर चेस खेलने का अनोखा अनुभव दिया है।

चेस

‘ट्राइ विज़ार्ड चेस’ नाम से लोकप्रिय यह भारत का पहला चेस बोर्ड है। जिसमें एक साथ तीन खिलाड़ी खेल सकते हैं।

दरअसल, यह एक स्ट्रैटजी गेम है। जो लोगों के बचने और मारने दोनों की क्षमताओं का एक साथ परीक्षण लेता है।

गौरतलब है कि इसमें एक खिलाड़ी एक साथ अन्य दो को शह दे (चेकमेट कर) सकता है। इस गेम के बारे में खुद  निगम ने बताया कि ट्राई विज़ार्ड चेस एक आम चेस का खेल है। इसमें बड़ा फर्क यह है कि एक साथ तीन लोग खेलते हैं।

एक भी नियम नहीं बदले गए हैं। और प्रत्येक खिलाड़ी की एक समान गोटियां (प्यादे) होती हैं। यह चेस प्रेमियों का खेल है और चेस प्रेमियों द्वारा विकसित किया गया है।

इसका लाभ मुझे नए स्टार्ट-अप को साकार करने में हुआ है। और यूज़र नए गेम को लेकर बहुत उत्साहित हैं। छात्र आदित्य निगम ने बताया कि आप कक्षा के अंदर, घर-परिवार के साथ या फिर रात में दोस्तों के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- उत्तराखंड पर मंडराया भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी  

इस गेम का मकसद युवा पीढ़ी में चेस का चलन बढ़ाना है, जिससे खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी। आदित्य केवल 5 साल की उम्र से चेस खेल रहे हैं। और इस खेल पर लगातार काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ट्राई विजार्ड चेस सामान्य खेल नहीं बल्कि यह एक कला है, जिसका मकसद आपके कंसंट्रेशन और फोकस को नई ऊंचाई देना है। छात्र निगम चेस खेलने के इच्छुक लोगों के लिए ग्रूमिंग क्लास शुरू करने की योजना में हैं।

यह भी पढ़ें:- बागेश्वर रेल समिति द्वारा बागेश्वर तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरू

इस महीने आदित्य निगम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ट्राई विजार्ड चेस भेंट करेंगे और तीन खिलाड़ियों के इस नए खेल में पारंपरिक चेस की असीम विविधताओं का आनंद लिया जा सकता है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV