दबंग ठेकेदार के कारनामों ने जनता को कर रखा है परेशान, एक लाइसेंस पर चला रहे दो दुकान

रिपोर्ट- अशोक कुमार द्विवेदी/प्रिंस राज

लखनऊ। जहां उत्तर प्रदेश सरकार लगातार कानून व्यवस्था दुरुस्त करने में लगी है। वहीँ राजधानी के अलीनगर सुनहरा में शराब ठेकेदार की दबंगई के आगे अलीनगर सुनहरा निवासी बेबस नजर आ रहे हैं।

दबंग ठेकेदार

शराब ठेकेदार एक लाइसेंस पर दो दुकानें खोल रहे हैं, जिसका स्थानीय निवासी विरोध कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन और आला अधिकारी इनकी एक नही सुन रहे।

विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि यह एक आवासीय इलाका है। जहां आस-पास लोग रहते हैं। यहां पास में स्कूल भी है। जहां लड़कियां पढ़ती है। ऐसे में अगर यहां शराब ठेका खुलेगा तो जीना हराम हो जाएगा।

वहीँ स्थानीय निवासी गीता सिंह ने बताया कि अलीनगर सुनहरा में कन्हैया लाल की देसी शराब की दुकान पिछले 10 वर्षों से आबादी से थोड़ा हटके चल रही है। जिसकी उप-दुकान अब नारायण पुरी में खोल रहे हैं। जो की घनी आबादी के अंदर है।

यह भी पढ़ें:- हाई प्रोफाइल ड्रामा : पति-पत्नी के आपसी विवाद ने छुड़ा दिए पुलिस के पसीने

अगल-बगल परिवार रहते हैं। 100 मीटर के आसपास स्कूल भी हैं। इसके विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने एकत्रित होकर इसका विरोध किया। लेकिन ठेकेदार जिस जमीन पर ठेका खोल रहा है। उस जमीन के मालिक दिग्विजय यादव और रामकिशोर यादव के दबंगई के आगे प्रशासन की भी नहीं चल रही।

वहीँ निवासियों ने बताया पहले से चल रही शराब की दुकान बस्ती से दूर होने के बावजूद भी दारू पीकर लोग लड़कियों को आते-जाते हुए छेड़खानी करतें हैं।

इसकी वजह से आये दिन झगड़े होते रहते हैं। दारू की दुकान बस्ती के बीच में आ जाएगी, तो बहू-बेटियां कैसे रहेंगे सुरक्षित?

यह भी पढ़ें:- भाजपा नेता के होटल में रेड, जुआरी के साथ धरे गये सियासी रसूखदार

वहीँ गीता ने बताया कि कल जिलाधिकारी जी को ज्ञापन दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि 12 घंटे का टाइम आप हमको दीजिए दुकान हटवा देंगे। लेकिन समय बीतने के बाद भी कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया। इसी बात को लेकर जनता आक्रोशित है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV