त्रिपुरा विधानसभा की 59 सीटों पर मतदान कल, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की 60 सीटों में से 59 सीटों पर 18 फरवरी यानी कल वोटिंग होने वाली है। वहीँ सीपीएम प्रत्याशी रामेंद्र नारायण का निधन होने के चलते चारीलाम विधानसभा सीट पर 12 मार्च को मतदान होगा।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव

इस बार 23 महिलाओं सहित कुल 292 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनावों में माकपा ने 57 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं तो वहीं भाजपा ने 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। कांग्रेस ने सभी 59 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

 

यह भी पढ़ें : भारत आ रहे हैं दुनिया के सबसे ‘हैंडसम’ पीएम, मोदी ने किया था इनवाइट

त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में इस बार लड़ाई पिछले 25 साल से सत्ता पर काबिज मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और देश के 19 राज्यों में सत्ता संभाल चुकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। वहीँ इस चुनाव में 20 आदिवासी सीटें ऐसी हैं जो मैदान में उतरे नेताओं का भविष्य तय करेंगी।

यह भी पढ़ें : अमेरिकी चुनाव में दखल के लिए रूस के 13 नागरिकों पर आरोप तय

वहीँ अगर कांग्रेस की बात करें तो 2013 में आदिवासियों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने नैशनलिस्ट पार्टी ऑफ त्रिपुरा (आईएनपीटी) से गठबंधन किया लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 1.87 पर्सेंट वोट मिले थे लेकिन 2014 के बाद से लगातार मेहनत करके बीजेपी ने अपना संगठन मजबूत कर लिया है। बीजेपी के सहयोगी संगठन ने भी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में काम करके अपनी पकड़ बनाने की कोशिश की है।

LIVE TV