Tokyo Olympics : हैट्रिक गर्ल कल पहुंच रही हैं अपने घर, उत्तराखंड हॉकी संघ को नहीं है कोई खबर

टोक्यो ओलंपिक(Tokyo Olympics) में हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने वाली हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया कल बुधवार को उत्तराखंड पहुंचेंगी। उनके आगमन को लेकर यहां भव्य तैयारियां हो रही है। हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि उत्तराखंड हॉकी संघ को वंदना के वापस आने की जानकारी तक नहीं है।

टोक्यो ओलंपिक(Tokyo Olympics) में महिला हॉकी टीम की सदस्य रहीं हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया के घर पहुंचने का इंतजार सभी बेसब्री से कर रहे हैं। उनकी उपलब्धियों पर न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरा देश ही इस समय खुद को गर्वित महसूस कर रहा है। लेकिन इन सब के बीच राज्य हॉकी संघ की सुस्ती हैरान करने वाली है। सोचनीय विषय है कि उत्तराखंड हॉकी संघ को वंदना कटारिया के घर वापस लौटने की जानकारी ही नहीं है। न ही उनकी ओर से वंदना से स्वागत या उन्हें सम्मानित करने के लिए अभी तक किसी कार्यक्रम का कोई इंतजाम किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट में सचिव किशोर सिंह बाफिला के हवाले से बताया गया है कि उन्हें वंदना के आने को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि वह अभी हल्द्वानी में है और सम्मान को लेकर फिलहाल अभी तक कोई कार्यक्रम तय नहीं है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम रौशन करने वालों के सम्मान में यह सुस्ती सोचनीय है।

आपको बता दें कि वंदना कटारिया हॉकी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। उनका परिवार हरिद्वार के रोशनाबाद में रहता है। हरिद्वार भेल से सेवानिवृत्त होने के बाद वंदना के पिता ने रोशनाबाद में दूध का व्यवसाय शुरु किया था। रोशनाबाद से ही वंदना ने हॉकी की यात्रा की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें… BJP के ही कुछ सांसदों से नाराज दिखे PM MODI, मांगी लिस्ट

देखें आज उत्तराखंड की सभी बड़े खबरें, क्लिक करें

LIVE TV