आज का इतिहास: देश को मिले थे दो महान स्वतंत्रता सेनानी

baal ganga & ajadवैसे तो आजादी की जंग में अपना योगदान देने वाले वीर सपूतों की कमी नहीं है। अंग्रेंजों के खिलाफ आवाज उठाने वाला हर एक क्रांतिकारी इतिहास में अपनी एक खास जगह रखता है।

आज के दिन 23 जुलाई 1906 को भारत माता के वीर सपूत चंद्र शेखर आजाद का जन्म मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के भवरा गांव में हुआ था। इनका वास्तविक नाम चंद्र शेखर तिवारी था लेकिन ये आजाद के नाम से ज्यादा प्रसिद्ध थे। इनके पिता सीताराम तिवारी और माता जगरानी देवी थीं। आजाद ने हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के संस्थापक राम प्रसाद बिस्मिल और तीन और मुख्य नेता रोशन सिंह, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी और अशफाक उल्ला खान की मृत्यु के बाद नये नाम हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) को  पुनर्गठित किया था।

आज ही के दिन इतिहास में लोक मान्य तिलक के नाम से प्रसिद्ध बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ था। ये भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के पहले लोकप्रिय नेता हुये जिन्हें ब्रिटिश अधिकारी “भारतीय अशान्ति के पिता” कहते थे। उन्हें, “लोकमान्य” का आदरणीय शीर्षक भी प्राप्त हुआ, जिसका अर्थ हैं “लोगों का नायक” । इन्हें हिन्दू राष्ट्रवाद का पिता भी कहा जाता है। इन्होने “स्वराज यह मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर ही रहूँगा” का नारा दिया था।

आज का इतिहास

23 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1927 – बम्बई से रेडियो सेवा आकाशवाणी का नियमित प्रसारण शुरू हुआ।

1929 – इटली की फांसीवादी सरकार ने विदेशी शब्दों के प्रयोग को प्रतिबंधित कर दिया।

1942 – हिटलर ने स्टालिनग्राद पर कब्जा करने का आदेश जारी किया।

1944 – अमेरिकी की सेना ने इटली के पीसा पर कब्जा किया।

1974 – ग्रीस का सैन्य शासन ख़त्म हो गया और पूर्व प्रधानमंत्री कौन्सटैनटिन कारमनालिस को दोबारा सत्ता संभालने का न्यौता दिया गया।

1983 – आज ही के दिन शुरू हुए तमिल टाइगर्स के नाम से विख्यात एलटीटीई विद्रोहियों और श्रीलंका सरकार के बीच 26 सालों तक चले गृह युद्ध में हजारों जानें गई।

1998 – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश दिया।

1999 – जापान की राजधानी टोक्यों में ए एन एन फ्लाईट 61 का अपहरण किया गया।

2008 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफ़ा सौंपा।

आज जन्में मशहूर व्यक्ति

1906 – क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्म हुआ।

1856- गणितज्ञ, दार्शनिक और उग्र राष्ट्रवादी बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ था।

1898- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय का जन्म 23 जुलाई 1898 को हुआ था।

1973- बॉलीवुड गायक हिमेश रेशमिया का जन्म हुआ था।

23 जुलाई के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर

चंद्र शेखर आजाद का जन्मदिवस

बाल गंगाधर तिलक का जन्म दिवस

 

LIVE TV