आज का इतिहास: सौंदर्य और अभिनय के अनूठे संगम की धनी ‘हेमा मालिनी’

हेमा मालिनी जी सुप्रसिद्द अभिनेत्री हैं जो सभी के दिलों पर राज कर रही हैं हेमामालिनी आर चक्रवर्ती उर्फ़ हेमा-मालिनी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अदाकारा हैं। वर्तमान में हेमा मालिनी मथुरा, उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद हैं। प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना हेमा मालिनी बालीवुड की उन गिनी, चुनी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनमें सौंदर्य और अभिनय का अनूठा संगम देखने को मिलता है। लगभग चार दशक के करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। हेमा मालिनी को फिल्मों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 1999 में फिल्मफेयर का Lifetime achievement सम्मान से भी सम्मानित की गईं।

आज का इतिहास: सौंदर्य और अभिनय के अनूठे संगम की धनी 'हेमा मालिनी'

हेमा मालिनी जी को पहली सफलता वर्ष 1970 में प्रदर्शित फिल्म जॉनी मेरा नाम से हासिल हुई। इसमें उनके साथ अभिनेता देवानंद मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में हेमा और देवानंद की जोडी को दर्शकों ने सिर आंखों पर लिया और फिल्म सुपरहिट रही।

आपको बताये हेमा मालिनी को प्रारंभिक सफलता दिलाने में निर्माता निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्मों का बड़ा योगदान रहा। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक उनकी ही फिल्म अंदाज 1971 से मिला। इसे सिर्फ संयोग कहा जाएगा कि निर्देशक के रूप में रमेश सिप्पी की यह पहली फिल्म थी।

दोस्तों इस फिल्म में हेमा मालिनी ने राजेश खन्ना की प्रेयसी की भूमिका निभाई जो उनकी मौत के बाद नितांत अकेली हो जाती है।  अपने इस किरदार को हेमा मालिनी ने इतनी संजीदगी से निभाया कि दर्शक उस भूमिका को आज भी भूल नही पाए हैं।

इस तरह हेमा जी का जीवन संघर्ष पूर्ण था। वर्ष 1975 हेमा मालिनी के सिने कैरियर का अहम पड़ाव साबित हुआ। आपको बताये उस वर्ष उनकी संन्यासी, धर्मात्मा, खूशबू और प्रतिग्या जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। उसी वर्ष हेमा मालिनी को अपने प्रिय निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म शोले में काम करने का मौका मिला।

इस फिल्म में अपने अल्हड. अंदाज से हेमा मालिनी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फिल्म में हेमा मालिनी के संवाद उन दिनों दर्शकों की जुबान पर चढ गए और आज भी सिने प्रेमी उन संवादों की चर्चा करते हैं। आज भी वो फिल्म इतिहास है।

 

16 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1905 – लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन

1959 – राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना

1964 – चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया]

1968 – हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया

1999 – सं.रा. अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबन्ध लगाया।
2002 – 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।

2003 – मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ़्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स’ दिया गया।
2004 – दारफुर में मरने वालों का आंकड़ा 70,000 तक पहुँचा। अमेरिका ने इराकी अबू मुसार जल जरकावी के संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित                       किया।
2005 – जी-20 देश वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ़ में सुधार हेतु एकमत।

2012 – सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला

यह भी पढ़ें: दूल्हे में लड़कियों वाले गुण देख पत्नी ने न्याय के लिए लगाई गुहार

आज जन्मे व्यक्ति

1944 – लच्छू महाराज – भारत के जानेमाने तबला वादक।
1948- हेमा मालिनी- प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम् की नृत्यांगना।

1948- नवीन पटनायक- ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री
1905- विनय मोहन शर्मा (पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी)- प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक

16 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)
विश्व खाद्य दिवस

LIVE TV