दूल्हे में लड़कियों वाले गुण देख पत्नी ने न्याय के लिए लगाई गुहार

रिपोर्ट- कुमार रहमान

बरेली। सुहागरात की सेज पर जब पति-पत्नी एक दूसरे के करीब आए तो जो हुआ उसे देखकर लड़की के ख्वाब चकनाचूर हो गए। सुहागरात वाले दिन पता चला कि दूल्हे में लड़कियों जैसे गुण हैं।

SAVE

बरेली के किला इलाके में रहनी वाली युवती को सुहागरात वाले दिन जब दूल्हे की सच्चाई पता चली तो सारे सपने धराशाई हो गए। दूल्हा लड़कियों जैसे हावभाव दिखा रहा था। यहीं नहीं कुछ देर बाद उसने दुल्हन का लहंगा पहनकर नाचना भी शुरू कर दिया। पूछने पर उसने बताया कि वह गुड़गांव में रेशूजान के नाम से जाना जाता है और उसके अंदर लड़कियों जैसी फीलिंग्स ज्यादा हैं। उसने दुल्हन से कहा की घर वालों ने उसकी शादी जबरन कर दी। वो तो शादी ही नहीं करना चाहता था।

जखीरा की रहने वाली युवती के शादी मलूकपुर के रहने वाले शाहरुख़ से हुई थी। पीड़िता ने बताया की इसी साल 29 अगस्त को उसकी शादी हुई थी। सुहागरात वाले दिन ही उसके पति शाहरुख़ ने उसके साथ संबंध बनाने में आनाकानी की। शाहरुख़ जब गुड़गांव गया तो उसकी नवविवाहिता पत्नी भी उसके साथ चली गई। वहां जाकर पता चला कि शाहरुख़ डांस पार्टी चलाता है और किन्नरों के साथ महिलाओं वाले कपड़े पहनकर डांस करता है। उसके बोलने , चलने का तरीका भी लड़कियों जैसा है।

यह भी पढ़े: बेरोजगारों को मिला करोड़पति बनने का सुनहरा मौका, जानें क्या होनी चाहिए योग्यता?

जब शाहरुख़ की पत्नी ने उसका मोबाइल देखा तो उसमें उसके यूट्यूब चैनल पर कई साड़ी पहने वीडियो पड़े थे। इसमे वो किन्नरों के साथ शादी, पार्टियों में डांस कर रहा था। पीड़िता को जब अपने पति की सच्चाई पता चली तो वो मायके चली आई और केंद्रीय मंत्री की बहन समाजसेवी फरहत नक़वी से मामले की शिकायत की। फरहत नक़वी का कहना है कि युवती के साथ धोखा हुआ है। उसे इंसाफ दिलाया जाएगा और पुलिस में शिकायत की जाएगी।

LIVE TV