आज का इतिहास: देश को मिला साहित्य का महान पंडित ‘हजारी प्रसाद द्विवेदी’

हजारी प्रसाद द्विवेदी सही मायने में पंडित थे। वैसे पंडित नहीं, जो शास्त्र और वेद को पढ़कर जड़ और हिंसक हो जाता है, बल्कि वैसे, जो कबीर की तरह प्रेम या मनुष्यता का ढाई आखर पढ़कर पंडित होता है।

आज का इतिहास: देश को मिला साहित्य का महान पंडित 'हजारी प्रसाद द्विवेदी'

एक ऐसे समय में जब डर हमारे समाज का स्थायी भाव हो, हजारी प्रसाद द्विवेदी के उपन्यास ‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ की ये पंक्ति अपनी-अपनी क्षमता में छोटी-छोटी लड़ाइयों को लड़ रहे हर व्यक्ति के काम की है। संस्कृत के महान लेखक बाणभट्ट की आत्मकथा के रूप में लिखा गया यह उपन्यास किसी जादू की तरह असर करता है।

आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का जन्‍म 20 अग्रस्‍त, सन् 1907 ई. में बालिया जिले के ‘दुबे का छपरा’ नामक ग्राम में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री अनमोल दुबे एवं माता का नाम  श्रीमती ज्‍योतिकली देवी था। इनकी शिक्षा का प्रारम्‍भ संस्‍कृत से हुआ। इण्‍टर की परीक्षा उत्‍तीर्ण करने के बाद इन्‍होंने काशी हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय जिसे आज हम बनारस हिन्‍दू विश्‍वाविद्यालय के नाम से जानते है, से ज्‍योतिष तथा साहित्‍य में आचार्य की उपधि प्राप्‍त की।

सन् 1940 ई. में हिन्‍दी एवं संस्‍कृत के आध्‍यापक के रूप में शान्ति-निकेतन चले गये। यहीं इन्‍हें विश्‍वकवि रवीन्‍द्रनााथ टेैगोर का सान्निध्‍य मिला और साहित्‍य-सृजन की ओर अभिमुख हो गये । सन् 1956 ई. में काशी हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय के हिनदी विभाग में अध्‍यक्ष नियुक्‍त हुए।

कुछ समय तक पंजाब विश्‍वविद्यालय, चण्‍डीगढ़ में हिन्‍दी विभागाध्‍यक्ष के रूप में भी कार्य किया। सन् 1949 ई. में लखनऊ विश्‍वविद्यालय ने इन्‍हें ‘डी.लिट्.’ तथा सन् 1957 ई. में भारत सरकार ने ‘पद्मभूषण’ की उपाधि से विभूषित किया। 19 मई 1979 ई. को इनका देहावसान हो गया।

आज का इतिहास 
19 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ 
1666 – शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।
1757 – कलकत्ता में ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला एक रुपए का सिक्का टकसाल में बना।
1796 – स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किये।

1812 – अमेरिका के युद्धपोत ने ब्रिटेन के युद्धपोत गंर्रियर को हराया।

1919 – अफ़ग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1939 – गुरुवर रवींद्र नाथ टैगोर ने कलकत्ता में सुभाष चंद्र बोस महाजती सदन का शिलान्यास किया।
1944 – भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया।
1949 – भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी।
1955 – अमेरिका ने साइकिल पर आयात शुल्को 50 फीदसी बढाया।
1960 – स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से दो कुत्तें और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए। बाद में यह पांचों जीवित पाए गए।
1964 – संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।
1966 – तुर्की में भूकंप की वजह से तकरीबन 2400 लोग मरे।
1973 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1977 – सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।
1978 – ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।
1998 – सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया।
1999 – भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
2000 – हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।

आज जन्में व्यक्ति 

1887 – भारत के क्रांतिकारी नेता एस. सत्यमूर्ति का जन्म 19 अगस्त 1887 को हुआ था।
1891 – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार हरिशंकर शर्मा का जन्म 19 अगस्त 1891 को हुआ था।
1907 – निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म 19 अगस्त 1907 को हुआ था।

1911 – भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार  आरसी प्रसाद सिंह का जन्म 19 अगस्त 1911  को हुआ था।

1918 – भारत के नवें राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा का जन्म 19 अगस्त 1918 को हुआ था।
1928 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवप्रसाद सिंह का जन्म 19 अगस्त 1928 को हुआ था।
1946 – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का जन्म 19 अगस्त 1946 को हुआ था।
आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर
 विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस
LIVE TV