आज का इतिहास: देश के महान साहित्यकार एवं राष्ट्रसेवी ‘हरिभाऊ उपाध्याय’

हरिभाऊ उपाध्याय  भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी थे। उनकी हिन्दी साहित्य को विशेष देन उनके द्वारा बहुमूल्य पुस्तकों का रूपांतरण है। कई मौलिक रचनाओं के अतिरिक्त उन्होंने जवाहरलाल नेहरू की ‘मेरी कहानी’ और पट्टाभि सीतारमैया द्वारा लिखित ‘कांग्रेस का इतिहास’ का हिन्दी में अनुवाद किया।

आज का इतिहास: देश के महान साहित्यकार एवं राष्ट्रसेवी 'हरिभाऊ उपाध्याय'

हरिभाऊ जी की अनेक पुस्तकें आज हिन्दी साहित्य जगत को प्राप्त हो चुकी हैं। महात्मा गाँधी से प्रभावित होकर हरिभाऊ उपाध्याय राष्ट्रीय आन्दोलन में कूद पड़े थे। पुरानी अजमेर रियासत में उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वे अजमेर के मुख्यमंत्री निर्वाचित हुए थे।

हरिभाऊ उपाध्याय का जन्म 24 मार्च, 1892 को मध्य प्रदेश में उज्जैन ज़िले के भौंरोसा नामक गाँव में हुआ था। विद्यार्थी जीवन से ही इनके मन में साहित्य के प्रति चेतना जाग्रत हो गई थी। संस्कृत के नाटकों तथा अंग्रेज़ी के प्रसिद्ध उपन्यासों के अध्ययन के बाद ये उपन्यास लेखन की अग्रसर हुए।

हरिभाऊ जी हृदय से ये अत्यंत कोमल थे, किंतु सिद्धांतों पर कोई समझौता नहीं करते थे। राजस्थान की सब रियासतों को मिलाकर राजस्थान राज्य बना और इसके कई वर्षों बाद मोहनलाल सुखाड़िया मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने अत्यंत आग्रहपूर्वक हरिभाऊ उपाध्याय को पहले वित्त फिर शिक्षामंत्री बनाया था। बहुत दिनों तक ये इस पद पर रहे, किंतु स्वास्थ्य ठीक न रहने के कारण अंतत: त्यागपत्र दे दिया।

आज का इतिहास 

25 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1957 – भारतीय पोलो टीम ने विश्व कप जीता।
1963 – सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया।
1975 – भारत पोलो विश्व विजेता बना।
1977- सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।
1980 – जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1988 – ईरान और इराक के बीच आ साल युद्ध के बाद सीधी बातचीत का दौर शुरू।
1991 – बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
1992 – में ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्‍योरा जारी किया, इसमें उन्‍होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर क‍ी थी।
1997 – मासूमा, इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त।
2001 – लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।
2003 – मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई तथा 150 से अधिक घायल हो                 गए।
2008- मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2008-09 के लिए सरकारी स्कूलों के सभी छात्रों को बीमा करने का अनुरोधन किया।
2011 – श्रीलंका की सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।
आज जन्में व्यक्ति 

1888 – काशकार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले विद्वान अल्लामा मशरिकी का जन्म 25 अगस्त 1888 को               हुआ था।
1926 – पाँचवीं लोकसभा के सदस्य बाबूराव काले का जन्म 25 अगस्त 1926 को हुआ था।
1948 – ग्यारहवीं लोकसभा की सदस्य लुईस इस्लेरी का जन्म 25 अगस्त 1948 को हुआ था।
1952 – अभिनेता एवं नेता विजयकान्त का जन्म 25 अगस्त 1952 को हुआ था।
आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर 
  राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा
LIVE TV