आज का इतिहास: कालजयी गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’

श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ का जन्म कानपुर ज़िले के नरवल गाँव में एक वैश्य परिवार में हुआ। मिडिल पास करने के बाद वे कानपुर नगरपालिक के एक स्कूल में पढ़ाने लगे। लेकिन जल्दी ही वे भारत के स्वतन्त्रता-संग्राम में भाग लेने लगे और आज़ादी की घोषणा करते हुए इन्होंने ‘सचिव’ नामक एक मासिक-पत्र का सम्पादन-प्रकाशन करना आरम्भ कर दिया।

आज का इतिहास: कालजयी गीत 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा' के रचयिता श्यामलाल गुप्त 'पार्षद'

बाद में पार्षद जी फ़तहपुर ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष बने और पुरुषोत्तमदास टंडन, जवाहरलाल नेहरू तथा आचार्य कृपलानी के साथ जेल की सज़ाएँ काटीं। पार्षद जी कुल छह बार जेल गए। एकबार जब भूमिगत हुए तो अंग्रेज़ों की सरकार ने यह घोषणा की थी कि जो पार्षद जी को पकड़वा देगा, उसे एक हज़ार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

उनका लिखा गीत ‘झण्डा गायन’ पूरे भारत में बेहद लोकप्रिय और चर्चित हुआ। सन 1924 में इस गीत को कांग्रेस के महाधिवेशन में ‘झण्डा-गीत’ के रूप में स्वीकार किया गया। पहली बार यह गीत ‘प्रताप’ साप्ताहिक में 1925 मेम प्रकाशित हुआ। श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ के गीतों की एक ही पुस्तिका प्रकाशित हुई थी, जिसका नाम था- “झण्डा ऊँचा रहे हमारा”।

भारत की स्वाधीनता के युद्ध में ‘झण्डा गीत’ का बड़ा महत्व है। यह वह गीत है, जिसे गाते हुये लाखों लोगों ने ब्रिटिश शासन की लाठी-गोली खाई; पर तिरंगे झण्डे को नहीं झुकने दिया। आज भी यह गीत सुनने वालों को प्रेरणा देता है। इस गीत की रचना का बड़ा रोचक इतिहास है।

इसके लेखक श्री श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ का जन्म कानपुर (उ.प्र.) के पास नरवल गाँव में नौ दिसम्बर, 1893 को हुआ था। मिडिल पास करने के बाद उनके पिताजी ने उन्हें घरेलू कारोबार में लगाना चाहा; पर पार्षद जी की रुचि अध्ययन और अध्यापन में थी। अतः वे जिला परिषद के विद्यालय में अध्यापक हो गये। वहाँ उनसे यह शपथपत्र भरने को कहा गया कि वे दो साल तक यह नौकरी नहीं छोड़ेंगे। पार्षद जी ने इसे अपनी स्वाधीनता पर कुठाराघात समझा और नौकरी से त्यागपत्र दे दिया।

आज का इतिहास 

16 सितम्बर का इतिहास 

1821- मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1880- ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार अलफ्रेड नॉयस का जन्म।

1908- जनरल मोटर्स निगम की स्थापना की गई।

1916- प्रसिद्ध भारतीय गायिका एम एस सुब्बालक्ष्मी का जन्म।

यह भी पढ़ें: बीमार बच्चे की स्कूल प्रशासन ने नहीं ली सुध, घर पहुंचते ही हो गई मौत

1931- भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्म।

1947- टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।

1975– केपवर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और भप्रसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

1975- पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।

2007- वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत।

2013- वाशि्ांगटन के एक नौसैनिक शिविर में एक बंदूकधारी ने 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।

2014- इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्द लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

आज जन्में व्यक्ति 

1880 – अलफ्रेड नॉयस- ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार।

1882 – बलवंत सिंह- स्वतंत्रता सेनानी।

1916 – एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी- प्रसिद्ध भारतीय गायिका और अभिनेत्री।

1920 – आर्ट सैनसम- अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट।

1931 – आर. रामचंद्र राव- क्रिकेट अंपायर।

1977 – सुशील आनंद- भारतीय अभिनेता।

1968 – प्रसून जोशी – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।

1893 – श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’- झण्डा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता।

आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर 

  • ओज़ोन परत रक्षण दिवस
  • कार्मिक शिक्षा दिवस
LIVE TV