आज का इतिहास: 60-70 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार ‘सायरा बानो’

बॉलीवुड में 60-70 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल अभिनेत्री सायरा बानो को कौन नहीं जानता। नखरीले अंदाज, दिलकश मुस्कुराहट, और गहन अदाकारी, ये सारे विशेषण अगर एक साथ किसी के लिए आते हैं तो वो हैं सत्तर के दशक की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो के लिए। सायरा बानो बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार है। खूबसूरती के साथ साथ अपने बेहतरीन अभिनय से इंडस्ट्री में सायरा ने कम समय में खास जगह बनाई।

आज का इतिहास: 60-70 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार 'सायरा बानो'

सायरा बानो का जन्‍म 23 अगस्‍त 1944 को भारत में हुआ था। उनकी मां नसीम बानो मशहूर अभिनेत्री थीं और पिता मियां एहसान-उल-हक एक फिल्‍म निर्माता थे। जिन्‍होंने मुंबई में फूल और पाकिस्‍तान में ‘वादा’ नामक फिल्‍म का निर्माण किया था। सायरा का अधिकांश बचपन लंदन में बीता। वे अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत लौटी उन्‍हें बचपन से ही अभिनय का शौक था। जब वे 12 साल की थी तभी से सपना देखा करती थी कि वो अपनी मां नसीम की तरह अभिनेत्री बनें और अभिनेता दिलीप कुमार से शादी करें।

अभिनेत्री बनने का सपना पूरा हुआ वर्ष 1961 में, जब उन्‍होंने फिल्‍म जंगली से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया। इस फिल्‍म में उनके आपोजिट शम्‍मी कपूर थे। फिल्‍म सुपरहिट रही और सायरा सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री के फिल्‍मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुई। आज भी इस फिल्म के सदाबहार गीत दर्शकों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। फिल्म में सायरा ने कश्मीर में रहने वाली युवा लड़की की भूमिका निभाई थी।

साल 1964 उनके करियर का अहम वर्ष साबित हुआ। इस साल उनकी ‘आई मिलन की बेला’ जैसी सुपरहिट फिल्म प्रदर्शित हुयी। इन फिल्मों की सफलता के बाद सायरा फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो गयी।

आज का इतिहास

22 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1979 – ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।

1990 – पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एकजुट होने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास: भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री ‘पेमा खांडू’

1990 – आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1993 – सन् 2000 के ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी आस्ट्रेलियाई नगर सिडनी को सौंपी गई।

1997 – सं.रा. अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।

1999 – इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता पुन: प्रारम्भ।

2001 – पूनिया हत्याकान्ड जिसमें भारतीय राजनेता रेलू राम पूनिया और उनके परिवार के सात सदस्यों की सामूहिक हत्या हुई थी।

2002 – संयुक्त राज्य अमरीका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण रोका, इटली ने पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बन्द करने की धमकी दी।

2003 – ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गये, पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने                     घोषित किया कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा।

2004 – अमेरिका के जस्टिन गैटलिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर पृथ्वी के सबसे तेज धावक बने। चिली के निकोलस मासु ने अमेरिका के मार्डी फ़िश                   को हराकर ओलम्पिक पुरुष एकल टेनिस का स्वर्ण पदक जीत लिया।

2006- आस्ट्रिया की नताशा काम्पुश अपहरणकर्ता वोल्फगांग प्रिकलोपिल के बंधन से आठ साल बाद भागने में सफल रही।

2007 – यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं। पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन                       व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।

2008 – झारखण्ड के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश महिला आयोग में 16 सदस्यों को नामित किया।

2011- चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह                       अध्ययन पूरा किया।

आज जन्में व्यक्ति

1762 – फ़्रांस के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार आंद्रे शनीये का जन्म 23 अगस्त 1762 को हुआ था।
1872 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का जन्म 23 अगस्त 1872 को हुआ था।1923 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ का जन्म 23 अगस्त 1923 को हुआ था।

1944 – प्रसिद्ध हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को हुआ था।

1955 – नौवीं लोकसभा के सदस्य सुखदेव नंदाजी काले का जन्म 23 अगस्त 1955 को हुआ था।
आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर 
LIVE TV