आज का इतिहास: ग्वालियर की राजमाता विजयाराजे सिंधिया

राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जन्म 1919 ई. सागर, मध्य प्रदेश के राणा परिवार में हुआ था। विजया राजे सिंधिया के पिता श्री महेन्द्रसिंह ठाकुर जालौन ज़िला के डिप्टी कलैक्टर थे, और विजयाराजे सिंधिया की माता श्रीमती ‘विंदेश्वरी देवी’ थीं। विजयाराजे सिंधिया का विवाह के पूर्व का नाम ‘लेखा दिव्येश्वरी’ था। विजयाराजे सिंधिया का विवाह 21 फ़रवरी, 1941 ई. में ग्वालियर के महाराजा जीवाजी राव सिंधिया से हुआ था। विजयाराजे सिंधिया के पुत्र माधवराव सिंधिया, पुत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और यशोधरा राजे सिंधिया हैं।

आज का इतिहास: ग्वालियर की राजमाता विजयाराजे सिंधिया

1991 के चुनाव में पुन: विजयाराजे सिंधिया ने कांग्रेस के शशिभूषण वाजपेयी को 55 हज़ार 52 मतों से पराजित किया। विजयाराजे सिंधिया 1996 के चुनाव में फिर उम्मीदवार बनीं और उन्होंने भाजपा के टिकट पर अपनी जीत की हैट्रिक क़ायम करते हुए कांग्रेस के के. पी. सिंह को एक लाख 30 हज़ार 824 मतों से पराजित किया।

1998 के चुनाव में विजयाराजे सिंधिया ने अपनी जीत का सिलसिला चौथी बार भी लगातार जारी रखा। उन्होंने तब कांग्रेस के देवेंद्र सिंह रघुवंशी को एक लाख 29 हज़ार 82 मतों से पराजित कर डाला। 1999 के चुनाव में अस्वस्थ राजमाता ने अपने पुत्र माधवराव सिंधिया को यह आसंदी छोड़ दी और 1999 में माधवराव सिंधिया ने पाँच उम्मीदवारों की मौजूदगी में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के देशराज सिंह को दो लाख 14 हज़ार 428 मतों से पराजित किया।

 

आज का इतिहास 

12 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ 

1860- ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा जमाया।

1967- महान समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया का निधन।

1992- मिस्त्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत।

1997- अल्जीरिया के सिदी दाउद में 43 लोगों का नरसंहार।

1999- पाकिस्तान में सैन्य तख्तापलट। नवाज शरीफ को अपदस्थ कर जनरल परवेज मुशर्रफ सत्ता पर काबिज हुए।

2000 – अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ का फ्लोरिडा से प्रक्षेपण।

2001 – संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

2002 – यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया।

2002- बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत।

2004 – पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।

यह भी पढ़ें: फिल्म बिजनेस इंडस्ट्री के ‘भीष्म पितामह’ संतोष सिंह जैन ने दुनिया से कहा अलविदा

2008 – रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पाँच सौ एकड़ ज़मीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली। केरल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनी।

2013- वियतनाम की एक पटाखा फैक्ट्री में बम धमाके से 15 लोगों की मौत।

2014- इवो मोरालेस दोबारा बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए।

आज जन्में व्यक्ति 

1935- शिवराज पाटील, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के राज्यपाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष

1938- निदा फ़ाज़ली- प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार

1919 – विजयाराजे सिंधिया – ‘भारतीय जनता पार्टी’ की प्रसिद्ध नेता थीं।

1911 – विजय मर्चेन्ट – डॉन ब्रैडमैन के ज़माने के महान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।

1908- आत्माराम- प्रसिद्ध वैज्ञानिक

आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर 

विश्व अर्थराइटिस दिवस

LIVE TV