फिल्म बिजनेस इंडस्ट्री के ‘भीष्म पितामह’ संतोष सिंह जैन ने दुनिया से कहा अलविदा

मुंबई| भारतीय फिल्म बाजार विशेषज्ञ संतोष सिंह जैन का बुधवार को यहां निधन हो गया। उनके परिवार ने बताया कि वह 97 वर्ष के थे। उनके पड़पोते हर्ष जैन ने बुधवार को ट्वीट किया, “हमारे परिजन और फिल्म व्यापार विशेषज्ञ संतोष सिंह जैन का मुंबई स्थित उनके आवास पर आज तड़के लगभग चार बजे निधन हो गया। जैन साहब ने पेशेवर और निजी जिंदगी को शानदार तरीके से जीया। हमें हमेशा आपकी याद आएगी ‘डैडी’।”

business industry Santosh Singh Jain

‘सेंट्रल सर्किट सिने एसोसिएशन’ (सीसीसीए) और ‘फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एफएफआई) के पूर्व अध्यक्ष जैन के निधन पर फिल्म जगत के व्यापार विभाग के कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। पांच अक्टूबर को उनका जन्मदिन था।

 

लेखक-फिल्मकार अमित खन्ना ने कहा कि वह भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे वरिष्ठ सदस्य थे। यहां उन्होंने निर्माता, वितरक, प्रदर्शक और फाइनेंसर के तौर पर काम किया।

 

खन्ना ने कहा, “जैन साहब, भारतीय फिल्म उद्योग में आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। सम्मान सहित। आपकी आत्मा को शांति मिले।”

ये भी पढ़ें:-चीन में प्रशंसकों से ‘हिचकी’ देखने का आमिर ने किया आग्रह

फिल्म व्यापार विश्लेषक कोमल नाहटा ने ट्वीट किया, “बेहत मृदुभाषी संतोष सिंह जैन के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। फिल्म व्यापार से जुड़े लोग उन्हें फिल्म उद्योग का भीष्म पितामह मानते हैं। वह अपने पीछे पूरा फिल्म व्यापार विभाग छोड़ गए हैं, जो एक सुपरमैन के निधन पर शोक मनाएगा।”

 

व्यापार विशेषज्ञ अतुल मोहन ने कहा, “संतोष सिंह जैन को आयरनमैन भी कहा जाता था।”

 

मोहन ने कहा, “वह सीसीसीए के सबसे ज्यादा समय (34 वर्ष) तक अध्यक्ष रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

LIVE TV