आज का इतिहास: हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी

ओम पुरी हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। इन्होने ब्रिटिश तथा अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान किया है। ये पद्मश्री पुरस्कार विजेता भी हैं, जोकि भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में चौथा पुरस्कार है। इनका जन्म18अक्टूबर 1950 में हरियाणा के अम्बाला नगर में हुआ।
आज का इतिहास: हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी
उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की। 1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी। बाद में ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप “मजमा” की स्थापना की। ओमपुरी की शादी नंदिता पूरी के साथ हुई है।
ओम पुरी ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म ‘घासीराम कोतवाल’ से की थी।वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म “आक्रोश” ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई। ॐ पूरी ने अपनी हिंदी सिनेमा करियर में कई सफल फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया है।एक बिना फ़िल्मी परिवार से होने के कारण उन् हेंहिंदी सिनेमा में  अपनी  जगह बनाने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ा। उन्हें हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन अभिनय के चलते कई पुरुस्कारों से भी नवाजा गया है।

आज का इतिहास 

 18 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ 

ब्रिटिश ब्राॅडकास्टिंग कॉरपोरेशन की स्थापना 1922में हुई।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने 1944 को लड़ाई शुरु की।

 

टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो की घोषणा 1954 में की।

लॉर्ड होम को कंजरवेटिव पार्टी में 1963 को नेतृत्व के लिए चली उठापटक के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया था।

 

हेंस ए बेथे को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 1967 में दिया गया।

पहले बहुद्देशीय हेलिकाॅप्टर एस ए 315 का 1972 को बैंगलोर में परीक्षण।

 

अमेरिका के मशहूर अर्थशास्त्री वैसिली लिओन्टीफ को 1973 में अर्थव्यवस्था के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर को 1976 में रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

 

पूर्वी जर्मनी के कम्यूनिस्ट नेता एरिक होनेकर को 1989 में उनके पद से हटा दिया गया.

पहली हिमालय कार रैली काे 1980 में बम्बई (मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को 1985 में फ़ाँसी।

दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा 1991 में की।

 

कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन 1995 को प्रारम्भ।

भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए 1998 में सहमत।

 

श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को 2000 में संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।

कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन 2004 को मारा गया।

 

म्यांमार के प्रधानमंत्री खिन न्युंट को 2004 में भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 2005 में नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।

 

आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो 2007 में अपने वतन पाकिस्तान लौटीं।

कनाडा की संसद के निचले सदन ने म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू-की को कनाडा की मानद नागरिकता देने के प्रस्ताव को 2007 में मंजूरी प्रदान की।

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास: धोनी या दादा नहीं, ये हैं “अनिल कुंबले”

सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ़्रांसिस्को) में 2007 को एलेन टेलिस्कोप एरे (एटीए) लगाया गया।

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने 2008 में रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।

सीरिया ने 2012 को मारेत अल नुमान में सैन्य हवाई हमले किये जिसमें 40 लोग मारे गये।

आज जन्मे व्यक्ति 

1950 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का जन्म 1950 में हुआ।

1925 – उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का जन्म 1925 में हुआ।

LIVE TV