आज का इतिहास: धोनी या दादा नहीं, ये हैं “अनिल कुंबले”

बैंगलोर में जन्में, कुंबले को कम उम्र से ही क्रिकेट में रूचि पैदा हो गई थी। वह बी एस चंद्रशेखर जैसे क्रिकेटरों का खेल देखते हुए बडे हुए। उनके माता-पिता का नाम सरोजा और कृष्णा स्वामी है। अनिल कुंबले के अलावा परिवार में उनका भाई दिनेश कुंबले है। कुंबले की शादी चेतना कुंबले से हुई। जिनके साथ उनके दो बच्चे, बेटा मायस कुंबले और बेटी स्वास्ती कुंबले है। उनकी बेटी आरुनी कुंबले, उनकी पत्नी चेतना कुंबले की पहली शादी से है। कुंबले इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और मैकेनिकल इंजीनियर हैं।
आज का इतिहास: धोनी या दादा नहीं, ये हैं "अनिल कुंबले"
कुंबले ने अपने फर्स्ट क्लास  क्रिकेट करियर की शुरूआत 19 साल की उम्र में कर्नाटका का नेतृत्व करते हुए की। जल्दी ही उन्हें 1990 में ऑस्ट्रल-एशिया कप के लिए इंग्लैंड के विरूद्ध भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया। तब से, कुंबले भारतीय टेस्ट टीम का नेतृत्व 132 से भी अधिक मैचों में कर चुके हैं। वह भारतीय टीम की जीत के भी प्रमुख कारण रहे।
कुंबले को भारतीय एकदिवसीय टीम का हिस्सा 1990 में बनाया गया। 1996 कुंबले के लिए अतिसफल साल रहा। वह वर्ल्डकप के लिए चुने गए और उस साल सबसे बेहतरीन बॉलर रहे। उन्होंने 7 मैच खेलकर 15 विकेट झटके। 1999 के एक टेस्ट मैच की इनिंग्स में, कुंबले ने पाकिस्तान के सभी खिलाडियों को आउट किया। उनके अलावा जिम लेकर अकेले ऐसे क्रिकेटर हैं जो ऐसा कर पाए।
कुंबले को 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। यह भारत का सबसे महत्वपूर्ण चौथा नागरिक सम्मान है। 18 साल खेलने के बाद, कुंबले ने 2008 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 2012 में कुंबले अंतराष्ट्रीय क्रिकेट कांउसिल (आईसीसी) की क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन बने।

आज का इतिहास 

17 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ 

1605 – मुगल शासक अकबर का निधन।

1817 – इस्लामिक सुधारक और नेता सर सैयद अहमद खां का दिल्ली में जन्म।

1870 – कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।

1912 – बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा।

1917 – प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किए।

1933 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन नाजी जर्मनी से अमेरिका चले गए।

1941 – द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।

1970 – भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर और कप्तान अनिल कुंबले का कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर (अब बेंगलुरु) में जन्म।

1979 – मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

1888 – वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।

2009 – हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी देशों को ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से आगाह करने की                 कोशिश की।

2013 – इराक में सिलसिलेबार हमले में 59 लोगों की मौत।

आज जन्मे व्यक्ति

1817- सर सैयद अहमद ख़ाँ, अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक
1923 – शिवानी- सुप्रसिद्ध उपन्यासकार
1955 – स्मिता पाटिल – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री
1970 – अनिल कुंबले, पूर्व भारतीय क्रिकेटर

  आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर

अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस

LIVE TV