आज का इतिहास: चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें, मातृभूमि के अमर सपूतों को याद कर लें

15 अगस्त 2018 से भारत अपनी आजादी के 71 साल पूरे कर रहा है। देश में स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चूंकि यह सब जानते हैं कि आज से 71 साल पहले हमें जो आजादी मिली उसमें इस मातृभूमि के लाखों अमर सपूतों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी। इस राष्ट्रीय पर्व के जश्न के मौके पर हम अपने प्राणों को न्यौछावर करने वीरों को याद करें।

15 august

चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,

      शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद करले,

जिसमे बहकर आज़ादी पहुची थी किनारे पे,

     देशभक्तों के खून की वो धरा याद कर लें।

कुछ और पंक्तियाँ-

काले गोरे का भेद नहीं,
इस दिल से हमारा नाता है,
कुछ और न आता हो हमको,
हमें प्यार निभाना आता है।

आज का इतिहास

15 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ 

1947 – स्वतंत्रता दिवस – भारत को अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
1947 – पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
1947 – रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र स्थापित किया गया।
1907 – इंडियन बैंक – स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त को इसकी स्थापना हुई।
1994 – सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।
1998 – उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।
2000 – उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक आपस में मिले।
2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केन्द्र को बन्द किया।
2004 – लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
2007 – दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।
2008 – स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतन्त्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
आज जन्में व्यक्ति
1872 – स्वतंत्रता सेनानी, कवि, प्रकांड विद्वान, योगी और महान दार्शनिक बहुमुखी प्रतिभा के धनी अरविंद घोष का जन्म 15 अगस्त 1872  को हुआ था।
1912 – भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अमीर ख़ाँ का जन्म 15 अगस्त 1912 को हुआ था।
1915 – भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार इस्मत चुग़ताई का जन्म 15 अगस्त 1915 को हुआ था।
1918 – प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार तथा सम्पादक हंस कुमार तिवारी का जन्म 15 अगस्त 1918 को हुआ था।

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास: देश को मिला हास्य और मिमिक्री का महारथी

1924 – हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार इन्दीवर का जन्म 15 अगस्त 1924 को हुआ था।
1924 – प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि रामदरश मिश्र का जन्म 15 अगस्त 1924 को हुआ था।
1933 – भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का जन्म 15 अगस्त 1933 को हुआ था।
1938 – चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाने वाले प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा का जन्म 15 अगस्त 1938 को हुआ था।
1947 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री राखी गुलज़ार का जन्म 15 अगस्त 1947 को हुआ था.।
आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर 
    स्वतंत्रता दिवस
    बांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवस
LIVE TV