आज का इतिहास: देश को मिला हास्य और मिमिक्री का महारथी

जॉन प्रकाश राव जनुमाला नामक आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में सन 1957 अगस्त 14 को जन्मे, ‘जॉनी लीवर’ हिन्दी फिल्म के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता है। जॉनी लीवर को फ़िल्म स्टारों की मिमिक्री करने में महारत हासिल थी। उनकी इसी खासियत ने उन्हें स्टेज शो करने का मौका दिया। ऐसे ही एक स्टेज शो में सुनील दत्त की उनपर नज़र पड़ी।

johnny lever

जॉनी लीवर हिन्दी फिल्म के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता है।लीवर के पिता प्रकाश राव जनमूला हिंदुस्तान लीवर फैक्ट्री में काम करते थे। जॉनी लीवर का बचपन मुंबई के धारवी इलाके बिता। वह अपने घर में तीन बहनों और दो भाईयोँ में सबसे बड़े हैं।   जॉनी लीवर का जन्म एक बेहद ही गरीब परिवार में हुआ था।
घर में बड़े होने के कारण घर की स्थिति को समझते हुए जॉनी भी अपने पिता के साथ हिन्दुस्तान लीवर फैक्ट्री में काम करने लगे।  इसी दौरान उन्हें अपनी कॉमेडी प्रतिभा को निखारने का मौका मिला।  वह खाली समय में अपने को- वर्कर्स को अपनी कॉमेडी से हँसाते थे।  जिस कारण से उनका नाम जॉनी लीवर पड़ गया। जिसके बाद उन्होंने अपना यह नाम जारी रखा।

उन्होने जॉनी लीवर को फ़िल्म ‘दर्द का रिश्ता’ में पहला ब्रेक मिला और आज यह सिलसिला 350 से अधिक फ़िल्मों तक पहुंच गया है। ‘दर्द का रिश्ता’के बाद वह ‘जलवा’ में नसीरुद्दीन शाह के साथ देखे गए, लेकिन उनकी पहली बडी सफलता ‘बाजीगर’ के साथ शुरू हुई।

उसके बाद वह लगभग एक सहायक अभिनेता के रूप में हर फ़िल्म में हास्य अभिनेता के रोल में देखे गए। उनकी पहली फीचर फ़िल्म कभी तमिल ‘अनब्रिक्कु अल्लाविल्लाई’ है। साथ ही जॉनी वर्ष 2007 में छोटे पर्दे के रियाल्टी शो में जज के रूप में भी दिखाई दिए।

आज का इतिहास 

14 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1917 – चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1920 – बेल्जियम के एंटवर्प में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुयी।
1936 – बर्लिन में पहला ओलम्पिक बास्केटबॉल खेल हुआ।
1938 – बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित हुई।
1941 – ब्रितानी प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और अमरीकी राष्ट्रपति फ़्रैंकलिन रूज़वेल्ट के बीच कई दिनों तक चलने वाली एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई।
1947 – भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक् राष्ट्र बना।
1968 – मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किए गए।
1971 – बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।
1975 – पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।
2001 – मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इन्कार।
2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया।
2003 – पूर्वी अमेरीका और कनाडा में लंबे समय के लिए बिजली की सप्लाई नहीं रही जिसका असर न्यूयॉर्क और औटवा जैसे बड़े शहरों पर भी पड़ा।
2006 – संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।
2006 – इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।
2007 – पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ।
आज जन्में व्यक्ति 
1900 – मुंबई के प्रमुख नेता और केंद्र सरकार में अनेक विभागों में मंत्री रहे एस. के. पाटिल का जन्म 14 अगस्त 1900 को  हुआ था।
1924 – भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार कुलदीप नैयर का जन्म 14 अगस्त 1924 को  हुआ था।
1956 – भारतीय फिल्म अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म 14 अगस्त 1956 को  हुआ था।
1968 – भारतीय क्रिकेटर प्रवीण आमरे का जन्म 14 अगस्त 1968 को  हुआ था।
आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर
 विश्व युवक दिवस

 

LIVE TV