आज का इतिहास : बॉलीवुड की खूबसूरत, शानदार औऱ सुंदर अभिनेत्रियो में से एक “जूही चावला”

जूही चावला बॉलीवुड की खूबसूरत, शानदार औऱ सुंदर अभिनेत्रियो में से एक है, जूही चावला का जन्म पंजाब राज्य के लुधियाना शहर में 13 नवंबर 1967 ई0 को हुआ था। उन्होंने सन् 1998 ई0 को जय मेहता जी के साथ शादी की और उनके दो बच्चे हैं।

आज का इतिहास : बॉलीवुड की खूबसूरत, शानदार औऱ सुंदर अभिनेत्रियो में से एक "जूही चावला"

उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा मुंबई के फोर्ट कॉन्वेन्ट से प्राप्त की, और मुंबई में सिडनहैम कॉलेज से एचआर में स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त की। जूही चावला ने सन्  1984 ईस्वी में मिस इंडिया का खिताब जीता और उन्होंने मियामी में आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करके गौरान्विंत किया।

हालांकि इस प्रतियोगिता में वह ताज को अपने नाम न कर सकी, लेकिन उन्होंने बेस्ट कॉस्टयूम का अवार्ड जीता।

जूही चावला जी को फिल्मी दुनिया में पहला अवसर 1986 में फिल्म ‘‘सल्तनत’’ में मिला और इस फिल्म में उन्हें सफलता प्राप्त नहीं हुई। हालांकि जूही चावला को फिल्म जगत में एक अभिनेत्री के रुप में खुद की जगह बनाने में अधिक समय नहीं लगा। इसके बाद उनकी अगली फिल्म ‘‘कयामत से कयामत तक’’ सन् 1988 में रिलीज हुई और इस फिल्म को सफलता प्राप्त हुई।

इस फिल्म में जूही चावला ने आमिर खान के साथ अभिनय किया। इस जोड़ी की काफी सराहना हुई और इस जोड़ी ने कई फिल्मों जैसे- लव लव लव, तुम मेरे हो, दौलत की जंग, आतंक ही आतंक, हम हैं राही प्यार के, में एक साथ काम किया।

इसके साथ ही उन्होनें प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान के साथ भी कई फिल्मों जैसे- राजू बन गया जेंटलमैन, डुप्लिकेट, यस बॉस और डर जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया हैं। इसके साथ उनकी कुछ अन्य सुपर हिट फिल्मे जैसे- बोल राधा बोल, हम हैं राही प्यार के और इश्क हैं।

आज का इतिहास

13 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1898 – काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता श्री शारदा देवी ने निवेदिता के विद्यालय का उद्घाटन किया।

1918 – ऑस्ट्रिया गणराज्य बना।

1950 – तिब्बत ने चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।

 

1968 – पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।

1971 – अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुँचा।

1975 विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।

 

1985 – पूर्वी कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग मारे गए थे।

1997 – सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।

1998 – चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।

 

2004 – अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।

2005 – आतंकवाद के सफाये और दक्षिण कोरिया को विकसित आर्थिक विश्व के मानचित्र में शामिल करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के                                 भारत के आह्वान पर सहमति के साथ दक्षेस का 13वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

2007 – कॉमनवेल्थ ने देश में आपात काल हटाने के लिए पाकिस्तान को 10 दिनों का समय दिया। आस्ट्रेलिया में आयोजित एशिया पैसिफ़िक स्क्रीन                      अवार्ड  में भारतीय फ़िल्म ‘गांधी माई फ़ादर’ को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला।

 

2008- ‘असम गण परिषद’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।

2009 – झारखण्ड में नक्सलियों ने निवर्तमान विधायक रामचन्द्र सिंह सहित सात लोगो का अपरहण कर लिया है।

13 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1968 – जूही चावला, हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।

1967 – मीनाक्षी शेषाद्रि – भारतीय अभिनेत्री।

1945 – प्रियरंजन दासमुंशी – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष थे।

आज का इतिहास : पाकिस्तान बनाने के विरोधी, नहीं लिया था भारत रत्न “मौलाना अबुल कलाम आजाद”

1917 – मुक्तिबोध गजानन माधव, प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि।

1892 – राय कृष्णदास, कहानीकार, गद्यगीत लेखक।

आज का इतिहास : महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, समाज सुधारक “मदन मोहन मालवीय”

1873 – मुकुन्द रामाराव जयकर – प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, न्यायाधीश, विधि विशारद तथा संविधानशास्त्रज्ञ थे।

1780 – महाराजा रणजित सिंह, पंजाब के शासक।

13 नवंबर को हुए निधन

1589 को लाहौर में भगवानदास का निधन हुआ।

13 नवंबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

LIVE TV