
ऐश्वर्या राय (जिन्हें अब ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम से जाना जाता है) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड हैं। 1 नवंबर 1973 को पैदा हुईं ऐश्वर्या ने फिल्मों में अपना करियर शुरू करने से पहले एक मॉडल के रूप में काम किया और जिसके परिणामस्वरूप इन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब जीता।
ऐश्वर्या ने कुछ प्रमुख ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की है जैसेः लोंगिनेस की घड़ियाँ, कोका कोला, लकमे कॉस्मेटिक, फिलिप्स, पामोलिव, लक्स और फ़ूजी फिल्म्स। उन्हें भारत में डी बीयर डायमंड के आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर से भी नामित किया गया था।
ऐश्वर्या ने हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में 40 से अधिक फिल्मों में काम किया है और प्रायः मीडिया द्वारा “दुनिया में सबसे खूबसूरत महिला” के रूप में जानी जाती हैं।
ऐश्वर्या राय ने 1997 में मणिरत्नम की इरुवर फिल्म के साथ अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की, 1998 में इनकी पहली व्यावसायिक सफलता तमिल फिल्म, जींस के साथ मिली। 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुक सनम में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने बॉलीवुड का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। बाद में 2002 में, वह भंसाली की देवदास फिल्म में दिखाई दीं, जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अपना दूसरा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता।
2003- 2005 के दौरान ऐश्वर्या को अपने करियर में एक बड़े फ्लॉप शो का सामना करना पड़ा लेकिन बाद में उनकी अधिकांश फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, इसके बाद वह 2006 में धूम 2 जैसी फिल्मों में दिखाई दीं, (जो उस वर्ष की उनकी सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता साबित हुई), 2007 में फिल्म गुरु और 2008 में जोधा अकबर, जो सभी वाणिज्यिकों और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित थीं। राय ने स्वयं को बॉलीवुड में अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया है।
फिल्मी दुनिया के अलावा ऐश्वर्या राय कई चॅरिटी संस्थानों की ब्रांड एम्बेस्डर भी हैं और 2009 में इनको भारत सरकार द्वारा दिए गए चौथे उच्चतम नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
ऐश्वर्या राय की कुछ प्रसिद्ध फिल्में – हम दिल दे चुक सनम, ताल, जोश, मोहब्बतें, देवदास, चोखेर बाली, ब्राइड एंड प्रेज्यूडिस, धूम-2, गुरु, जोधा अकबर, रेनकोट, द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज, उमराव जान और कई अन्य भी हैं।
आज का इतिहास
1 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ
1755 – पुर्तग़ाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1765 – ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
1800 – जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
1858 – भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास चला गया तथा गवर्नर-जनरल की जगह अब वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी।
1881 – कलकत्ता में ट्राम सेवा स्यालदाह तथा अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई।
1913 – स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
1922 – ओटोमन साम्राज्य का अंत कर दिया गया। उसके सुल्तान महमूद छः को बहिष्कृत कर दिया गया।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।
1946 – पश्चिम जर्मनी के राज्य निदरसचसेन का गठन किया गया।
आज का इतिहास: एक भारतीय अर्थशास्त्री “उर्जित रविंद्र पटेल”
1950 – भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
1952 – जय नारायण ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।
1954 – फ़्राँसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये।
1956 – कर्नाटक राज्य की स्थापना।
1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – हरियाणा राज्य की स्थापना।
1972 - कांगड़ा ज़िले के तीन ज़िले कांगड़ा, ऊना तथा हमीरपुर बनाए गए।
1973 – मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1974 – संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1979 – बोलिविया में सत्ता पर सेना का कब्ज़ा।
1995 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित ‘ब्राउन संशोधन’ पारित।
1998 – ढाका में दक्षिण अफ़्रीका ने वेस्टवंडीज को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।
2000 – यूगोस्लाविया को आठ वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता हेतु सुरक्षा परिषद द्वारा मंजूरी।
2003 – इराकी छापामारों द्वारा बगदाद के समीप अमेरिकी हेलीकाप्टर पर किये गए हमले में 15 सैनिकों की मृत्यु।
2004 – बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।
2005 – संयुक्त राष्ट्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गये 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।
2006 – पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में गेंदबाज अख़्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया।
2007 – श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।
आज का इतिहास : भारत के लौह पुरुष “सरदार वल्लभ भाई पटेल”
2008 – रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।
2010 – चीन ने दस साल में पहली बार जनगणना करने की घोषणा की।
1 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
1942 – प्रभा खेतान – हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका।
1973 -ऐश्वर्या राय – भारतीय अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड, रूबी भाटिया – भारतीय अभिनेत्री
1948- संतोष गंगवार, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री
1930 – अब्दुल क़ावी देसनावी – उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर थे।
1924- रामकिंकर उपाध्याय, प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार
1 नवंबर को हुए निधन
- 1980 – दामोदर मेनन – भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक।
1 नवंबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
पांडिचेरी विलय दिवस (भारत)
आंध्र प्रदेश स्थापना दिवस
कर्नाटक स्थापना दिवस
केरल दिवस
मध्य प्रदेश दिवस
पंजाब दिवस
हरियाणा दिवस
अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास दिवस (सप्ताह)