आज का इतिहास: देश को मिला प्रसिद्द संगीतकार, निर्देशक

विशाल भरद्वाज एक भारतीय प्रसिद्ध संगीतकार, गीतकार, पटकथा लेखक व निर्देशक हैं। उन्हे गॉडमदर और इश्किया के लिये सर्वश्रेष्ठ संगीत के राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। विशाल के शब्दों मे “गुलजार” उनके प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। विशाल भरद्वाज का जन्म 4 अगस्त 1965 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले मे हुआ था।

vishal-bharadwaj-759

उनके पिता राम भारद्वाज एक सरकारी कर्मचारी थे, और कवितायोँ का भी शौक रखते थे साथ ही शौकिया तौर पर हिन्दी फिल्मो के लिये गाने लिखते थे।

विशाल ने अपना सफर गुलजार के साथ मिलकर छोटे पर्दे पर द जंगल बुक, एलिस इन वंडरलैंड और गुब्बारे के साथ शुरु किया। इसके बाद उन्होने गुलजार निर्देशित फिल्म माचिसमें अपना संगीत दिया। इस फिल्म के गाने इतने हिट हुए की विशा रातों-रात सुपरस्टार बन गए।  इस फिल्म के उन्हें 1996 में फिल्मफेयर आर. डी. बर्मन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।1999 मे आयी फिल्म गॉडमदर के लिये उन्हे श्रेष्ठ संगीत का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार भी मिला। वर्ष 2011  मे एक बार फिर फिल्म इश्किया के लिये उन्हे यह पुरस्कार दिया गया।

आज का इतिहास 

06 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1825 – बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।
1862 – मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना की गई।
1906 – प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया।
1914 – ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945 – अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।  इस बम का नाम लिटल ब्वॉय था।
1960 – क्यूबा ने देश के सभी प्रॉपर्टी का राष्ट्रीयकरण किया।
1962 – जमैका में यूनाइटेड किंगडम का सम्राज्य समाप्त हुआ और उसे स्वतंत्रता मिली।
1964 – अमेरिका के नेवेदा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काटा गया।
1986 – भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ था।
1996 – नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।
2001 – भारत व आस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता।
2002 – भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया।
आज जन्में व्यक्ति 
1921 – स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल – के. एम. चांडी का जन्म 6 अगस्त 1921 को हुआ था।
1915 – भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों का जन्म 6 अगस्त 1915 को हुआ था।
1933 – भारतीय क्रिकेटर – ए. जी. कृपाल सिंह का जन्म 6 अगस्त 1933 को हुआ था।
1959 – भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता  राजेन्द्र सिंह का जन्म 6 अगस्त 1959 को हुआ था।
1970 – भारतीय, अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक एम. नाइट श्यामलन का जन्म 6 अगस्त 1970 को हुआ था।
 आज के महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव 
 हिरोशिमा दिवस

 

LIVE TV