आज का इतिहास: देश को मिला बेहतरीन गायक

आज भी किशोर कुमार का नाम किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है। फिल्म जगत को अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले  किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में वहाँ के जाने माने वकील कुंजीलाल के यहाँ हुआ था। किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था।

किशोर कुमार

किशोर कुमार अपने भाई बहनों में दूसरे नम्बर पर थे। उन्होंने अपने जीवन के हर क्षण में खंडवा को याद किया, वे जब भी किसी सार्वजनिक मंच पर या किसी समारोह में अपना कर्यक्रम प्रस्तुत करते थे, शान से कहते थे किशोर कुमार खंडवे वाले, अपनी जन्म भूमि और मातृभूमि के प्रति ऐसा ज़ज़्बा बहुत कम लोगों में दिखाई देता है।

किशोर कुमार की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में फ़िल्म शिकारी (1946) से हुई। इस फ़िल्म में उनके बड़े भाई अशोक कुमार  ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। उन्हें पहली बार गाने का मौका मिला 1948 में बनी फ़िल्म जिद्दी में, जिसमें उन्होंने देव आनंद के लिए गाना गाया। किशोर कुमार के एल सहगल  के ज़बर्दस्त प्रशंसक थे, इसलिए उन्होंने यह गीत उन की शैली में ही गाया।

आज का इतिहास 

04 अगस्त की  महत्वपूर्ण घटनाएँ 

1956 – देश का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा में शुरू हुआ।
1967 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुनसागर का निर्माण हुआ।
1997 – मो. ख़ातमी द्वारा ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
1999 – चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया।
2001 – रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता।
2004 – नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावला  नाम दिया।
2007 – मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया।

2008 – सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया।

आज जन्में व्यक्ति 

1522 –  मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता राणा उदयसिंह का जन्म 4 अगस्त 1522 ई. को हुआ था।
1664 – संगीतज्ञ लुईस लुली का जन्म 4 अगस्त 1664 ई. को हुआ था।
1730 – भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध  मराठा वीर सदाशिवराव भाऊ का जन्म 4 अगस्त 1730 ई. को हुआ था।
1805 – आयरलैंड के गणितज्ञ विलियम रोवन हैमिल्टन का जन्म 4 अगस्त 1805 को हुआ था।
1845 – प्रसिद्द  भारतीय वकील और सामाजिक कार्यकर्ता फिरोजशाह मेरवानजी मेहता का जन्म 4 अगस्त 1845 को हुआ था।
1875 –  बच्‍चों के लिए खूबसूरत कहानियां लिखने वाले हैन्‍स क्रिश्चियन एंडरसन का जन्म 4 अगस्त 1875 को हुआ था।
1924 – साहित्यकार इन्दु प्रकाश पाण्डेय का जन्म 4 अगस्त 1924  को हुआ था।
1929 – अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929  को हुआ था।
1931 –  भारतीय क्रिकेटर नरेन तमहाने का जन्म 4 अगस्त 1931  को हुआ था।

 

आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर 

विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)

LIVE TV