आज का इतिहास: भारतीय राष्ट्रध्वज के डिजाइनर “पिंगली वेंकय्या” 

भारतीय राष्ट्रध्वज के डिज़ाइनर “पिंगली वेंकय्या” 

पिंगली वेंकय्या एक स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राष्ट्रध्वज के डिज़ाइनर थे। वेंकय्या ने सबसे पहले भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस के लिए ध्वज की रचना की थी लेकिन 1947 में ध्वज में परिवर्तन कर राष्ट्रिय रूप में उसका उपयोग किया जाने लगा।

Pingali-Venkayya-1470985092_835x547

पिंगली वेंकय्या जन्म 2 अगस्त 1876 को आंध्रप्रदेश के मासुलिपत्नम के पास भात्लापेनुमर्रु में हुआ था। चल्लापल्ली और हिन्दू हाई स्कूल से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ अध्ययन के लिए उन्हें कोलोंबो भेजा गया। वहां उन्होंने जापानी भाषा सीखी और साथ ही उर्दू और इतिहास में भी उन्हें रूचि थी।

19 साल की उम्र में ही वे ब्रिटिश भारतीय सेना में शामिल हो गये थे और अफ्रीका में एंग्लो-बोअर युद्ध में भी उन्होंने भाग लिया था। युद्ध के समय ही वेंकय्या की मुलाकात  महात्मा गाँधी से हुई और उन्होंने गांधीजी के साथ मिलकर ही एक संघ की स्थापना की, जो तक़रीबन 50 साल से भी ज्यादा चली।

देश को मिला था मशहूर रसायनज्ञ डाक्टर प्रफुल्लचंद्र राय

भारत के महान रसायनज्ञ, उद्यमी तथा महान शिक्षक के रूप में प्रसिद्ध डाक्टर प्रफुल्लचंद्र राय का जन्म 2 अगस्त 1861 को बंगाल  के खुलना जिले के ररूली कतिपरा गाँव में हुआ था। आचार्य राय केवल आधुनिक रसायन के प्रथम भारतीय प्रवक्ता ही नहीं थे बल्कि उन्होंने ही इस देश में रसायन उद्योग की नींव भी डाली थी।

prafulla-chandra-ray-1

‘सादा जीवन उच्च विचार’ वाले उनके बहुआयामी व्यक्तित्व से प्रभावित होकर महात्मा गाँधी ने कहा था, कि “शुद्ध भारतीय परिधान में आवेष्टित इस सरल व्यक्ति को देखकर विश्वास ही नहीं होता कि वह एक महान वैज्ञानिक हो सकता है।”

राय साहब की प्रतिभा इतनी विलक्षण थी कि उनकी आत्मकथा “लाइफ एण्ड एक्सपीरियेंसेस ऑफ बंगाली केमिस्ट” (एक बंगाली रसायनज्ञ का जीवन एवं अनुभव) के प्रकाशित होने पर अतिप्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विज्ञान पत्रिका “नेचर” ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लिखा था कि “लिपिबद्ध करने के लिए संभवत: प्रफुल्ल चंद्र राय से अधिक विशिष्ट जीवन चरित्र किसी और का हो ही नहीं सकता।” वे भारतवासियों के लिए सदैव वंदनीय रहेंगे।

 

आज का इतिहास

2 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1939 – विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।

1944 – तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास: देश को मिली मशहूर अभिनेत्री

1955 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1970 – भारत की पहली महिला राजनयिक मुतुकम्मा चुहिवेलिया वेलिअप्पा हंगरी की राजदूत नियुक्त हुईं।

 

1980 – इटली में बम धमाका, 85 लोगों की मौत हो गई।

1984 – यूरो अदालत ने फ़ोन टैपिंग की आलोचना की।

 

1985 – अमेरिका में जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गये।

1987 – विश्वनाथ आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास: देश को मिला साहित्य सम्राट, इसी दिन शहीद उधम सिंह ने दिया बलिदान

2001 – पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।

2003 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।

2004 – अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी की हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल ख़िताब जीत लिया।

 

आज जन्में व्यक्ति

1861 – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान के जनक माने जाने वाले प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त 1861 को हुआ था।

1877 – मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल का जन्म 2 अगस्त 1877 को हुआ था।

 

1931 – जाने माने कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का जन्म 2 अगस्त 1931 को हुआ था।

1955 – ग्यारहवीं, और बारहवीं लोकसभा के सदस्य धीरेन्द्र अग्रवाल का जन्म 2 अगस्त 1955 को हुआ था।

 

1958 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरशद अयूब का जन्म 2 अगस्त 1958 को हुआ था।

1966 – भारतीय क्रिकेटर एम.वी.श्रीधर का जन्म 2 अगस्त 1966 को हुआ था।

 

2 अगस्त के मत्वपूर्ण अवसर और उत्सव

 

मैत्री दिवस

दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस

LIVE TV