आज का इतिहास: देश को मिली मशहूर अभिनेत्री

चलो दिलदार चलो, चाँद के पार चलो- फिल्म पाकीजा का यह गाना मीनाकुमारी की जिंदगी का ऐसा फलसफा है, जिसके रहस्य से चादर हटाई जाना अभी बाकी है। महज चालीस साल की उम्र में महजबीं उर्फ मीना कुमारी खुद-ब-खुद मौत के मुँह में चली गईं। इसके लिए मीना के इर्दगिर्द कुछ रिश्तेदार, कुछ चाहने वाले और कुछ उनकी दौलत पर नजर गढ़ाए वे लोग हैं, जिन्हें ट्रेजेडी क्वीन की अकाल मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

meena-kumari_56fcfe687627c

मीना कुमारी का जन्म 1 अगस्त, 1933 को मिठावाला चाल बम्बई में हुआ था। इनका वास्तविक नाम महजबीं बानो था। इन्हें खासकर दुखांत फ़िल्मों में इनकी यादगार भूमिकाओं के लिये याद किया जाता है। मीना कुमारी को भारतीय सिनेमा की ट्रैजेडी क्वीन (शोकान्त महारानी) भी कहा जाता है। अभिनेत्री होने के साथ-साथ मीना कुमारी एक उम्दा शायारा एवम् पार्श्वगायिका भी थीं। इन्होंने वर्ष 1939 से 1972 तक फ़िल्मी पर्दे पर काम किया। 1956 में मुहूर्त से शुरू हुई पाकीजा 4 फरवरी 1972 को रिलीज हुई और 31 अगस्त 1972 को मीना चल बसी।

आज का इतिहास

1 अगस्त कि महत्वपूर्ण घटनाएँ

1914 – प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत, जर्मनी द्वारा रूस।

1916 – महिला अधिकारों की सर्मथक तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की।

 

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास: देश को मिली महान अभिनेत्री

 1920 – महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।

1953 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया।

 

1953 – देश में सभी एयरलाइंसों का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया।

1957 – नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना हुई।

 

यह भी पढ़ें:  आज का इतिहास: देश को मिला साहित्य सम्राट, इसी दिन शहीद उधम सिंह ने दिया बलिदान

 

2004 – श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया। सनत जयसूर्या ‘मैन आफ़ द सिरीज’ बने।

2006 – जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।

 

2007 – वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।

 

आज जन्में व्यक्ति

1869- उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल हरकोर्ट बटलर का जन्म 1 अगस्त 1869 को हुआ था।

1882- स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन का जन्म 1 अगस्त 1882 को हुआ था।

1899- प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का जन्म 1 अगस्त 1899 को हुआ था।

 

आज के महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव

1 अगस्त विश्व स्तनपान दिवस

LIVE TV