आज का इतिहास: जो लौट के घर ना आये, कारगिल विजय दिवस

आज हम बात करने जा रहे हैं विजय दिवस या कहें कारगिल विजय दिवस की। जिसमें भारत मां के वीर सपूतों ने बिना अपनी जान की परवाह किए देश की ओर उठने वाले क़दमों को उखाड़ फेंका था।

Kargil-Vijay-Diwas-2

आज ही के दिन 26 जुलाई 1999 के दिन भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए ‘ऑपरेशन विजय’ को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारत भूमि को घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराया था। इसी की याद में अब प्रत्येक वर्ष  ‘26 जुलाई’ को कारगिल दिवस या विजय दिवस के रूप के रूप में मनाया जाता है।

यह दिन है उन शहीदों को याद कर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पण करने का, जो हँसते-हँसते मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। यह दिन समर्पित है उन्हें, जिन्होंने अपना आज हमारे कल के लिए बलिदान कर दिया।

kargil vijay divas

इस युद्ध में हमारे लगभग 527 से अधिक वीर योद्धा शहीद व 1300 से ज्यादा घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश अपने जीवन के 30 वसंत भी नही देख पाए थे। इन शहीदों ने भारतीय सेना की शौर्य व बलिदान की उस सर्वोच्च परम्परा का निर्वाह किया, जिसकी सौगन्ध हर सिपाही तिरंगे के समक्ष लेता है।

यह भी पढ़ें:आज का इतिहास: देश को मिला बेहतरीन समाजसेवक

आज का इतिहास

26 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1876 – कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।

1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।

 

1997 – श्रीलंका ने ‘एशिया कप’ जीता।

1999- भारत ने कारगिल के युद्ध में विजय पायी।

 

2005 – नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।

2008 – गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए। काफी लोग हताहत हुए।

 

2012 – सीरिया में हुई हिंसा में एक दिन में करीब 200 लोग मारे गए।

2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट, 57 मरे।

 

आज जन्में व्यक्ति

1844- भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी  का जन्म हुआ था।

1874- महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी छत्रपति साहू महाराज का हुआ था।

1914- भारत की प्रसिद्ध कवयित्रियों में से एक विद्यावती ‘कोकिल’ का जन्म हुआ था।

 

आज के महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव

विजय दिवस या कारगिल विजय दिवस।

यह भी देखें:-

LIVE TV