आज का इतिहास: बीजेपी के प्रभावशाली नेता और पूर्व मुख्यमंत्री “राम प्रकाश गुप्ता”

राम प्रकाश गुप्ता जी का जन्म 26 अक्टूबर, सन 1923 में उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के झाँसी ज़िले के ग्राम सुकवाँ-ढुकवाँ में हुआ था। इनके पिता का नाम गोपाल कृष्ण गुप्ता था। बाद के दिनों में राम प्रकाश गुप्ता बुलन्दशहर ज़िले के सिकन्दराबाद नगर में रहने लगे थे।

यहीं पर इन्होंने हाईस्कूल स्तर तक की शिक्षा आर्जित की। राम प्रकाश गुप्ता ने ‘इलाहाबाद विश्वविद्यालय’ से एम.एस.सी. गणित की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी।

आज का इतिहास: बीजेपी के प्रभावशाली नेता और पूर्व मुख्यमंत्री "राम प्रकाश गुप्ता"
राम प्रकाश गुप्ता विद्यार्थी जीवन से ही ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ से जुड़ गए थे। विद्यार्जन करने के बाद वे पूरी तरह से संघ के कार्य में लग गये। अध्ययन के बीच में ही उन्होंने बलिया ज़िले में स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। सन् 1946 से वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में कार्य करने लगे।

वर्ष 1948 में राम प्रकाश गुप्ता ने ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ पर से प्रतिबंध हटाने के लिए सत्याग्रह किया। इस दौरान उन्हें गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया। गुप्ता जी ने 1954 में गौ हत्या निरोध समिति के आंदोलन में सत्याग्रह का संचालन किया।

वर्ष 1975 में भी उत्तर प्रदेश में आपात काल के विरुद्ध सत्याग्रह हुआ, जिसमें राम प्रकाश गुप्ता को प्रथम सत्याग्रही के रूप में गिरफ़्तार किया गया थी। आपात काल के दौरान उन्हें मीसा में निरूद्ध कर लखनऊ और नैनी के कारागारों में रखा गया।

वर्ष 1956 में राम प्रकाश गुप्ता भारतीय जनसंघ के संगठन मंत्री नियुक्त किये गये और उन्हें उत्तर प्रदेश के मध्य भाग के दस ज़िलों का कार्यभार सौंपा गया, जिसमें लखनऊ भी था। राम प्रकाश गुप्ता 1973-1974 में भारतीय जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1960 में एक विशिष्ट सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर वे लखनऊ नगर महापालिका में जनसंघ दल के नेता के रूप में नियुक्त हुए।

1964 में वे नगर महापालिका के उपनगर प्रमुख पद पर निर्वाचित हुये। उन्होंने अपनी प्रतिभा, दृढ़ इच्छाशिक्त और प्रशासनिक क्षमता के बल पर लखनऊ नगर के विकास के लिये अनेक उल्लेखनीय कार्य किये। राम प्रकाश गुप्ता वर्ष 1964 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गये और 1970 तक विधान परिषद के सदस्य रहे।

चरण सिंह की संयुक्त विधायक दल सरकार में उन्हें अप्रैल, 1967 को शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, हरिजन तथा समाज कल्याण, सांस्कृतिक कार्य एवं अनुसंधान और 10 दिसम्बर, 1967 से परिवहन तथा पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व सौंपा गया। 13 अप्रैल, 1967 से 25 फ़रवरी, 1968 तक वे उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पद पर रहे।

उन्होंने अपने इस कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में, राज्य की शिक्षा व्यवस्था में रचनात्मक सुधार हेतु अनेक निर्णय लिये एवं शिक्षकों को बैंक से वेतन भुगतान करने का निर्णय लिया।

आज का इतिहास 

26 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ 

1858 – एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया

1934 – महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना

1950 – संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “जलाओ पटाखे पर रहे ध्यान इतना…”

1994 – इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न।

1999 – उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की

2001 – जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।

जानें बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल अंसारी को मिली धमकी में है किसकी साजिश?

2005 – वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।

2006 – इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।

2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा। अमेरिका ने ईरान के                                  इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहाँ के बैंकों पर प्रतिबन्ध लगाया।

आज जन्मे व्यक्ति

1775 – बहादुरशाह ज़फ़र – भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट।

1924 – ठाकुर प्रसाद सिंह – भारत में नवगीत विधा के कवियों में में से एक थे।

1923 – रामप्रकाश गुप्त – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल।

1890 – गणेशशंकर विद्यार्थी – स्वाधीनता संग्राम में गणेशशंकर विद्यार्थी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

1886 – गोदावरीश मिश्र – उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।

 

26 अक्टूबर को हुए निधन

 1955 – डी. वी. पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक

1981 – दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे – भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार

2000 – मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक

1956 – बलराज भल्ला – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।

 26 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

LIVE TV