आज का इतिहास: सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित करने वाली महिला “पद्मजा नायडू”

पद्मजा नायडू प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री थीं। इन्होंने अपनी माता के समान ही अपना सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित कर दिया था। राष्ट्रीय सेवा और इसके साथ ही उनका मानवीय दृष्टिकोण हमेशा याद किया जाता है। पद्मजा नायडू को सन् 1962 में ‘भारत सरकार’ के सर्वोच्च दूसरे नागरिक पुरस्कार ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया था।

आज का इतिहास: सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित करने वाली महिला "पद्मजा नायडू"

सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू का जन्म 17 नवंबर, 1900 में हुआ था। इन पर अपनी देशभक्त माँ का काफ़ी असर था। मात्र 21 वर्ष की आयु में ही पद्मजा नायडू राष्ट्रीय क्षितिज पर उभर चुकी थीं। कुछ ही समय बाद वे हैदराबाद में ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ की संयुक्त संस्थापिका बनीं।

पद्मजा नायडू ने विदेशी सामानों के बहिष्कार करने और खादी को अपनाने हेतु लोगों को प्रेरित करने का संदेश दिया और समर्पित अभियान में शामिल हुईं।वर्ष 1942 में जब महात्मा गाँधी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ शुरू किया, तब उस आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा।

भारत की आज़ादी के बाद वह संसद की सदस्य बनीं और बाद में पश्चिम बंगाल की पहली महिला राज्यपाल बनायी गयीं। लगभग 50 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में पद्मजा नायडू रेडक्रास से भी जुड़ी रहीं और 1971 से 1972 तक वे इसकी अध्यक्ष भी रहीं।

पद्मजा नायडू को सन 1962 में ‘भारत सरकार’ के सर्वोच्च दूसरे नागरिक पुरस्कार ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया था। राष्ट्र के लिए उनकी सेवाएं विशेष रूप से उनका मानवीय दृष्टिकोण हमेशा याद किया जाएगा।

सरोजिनी नायडू की बेटी पद्मजा अपनी माँ की ही तरह देश के लिए समर्पित थीं। 2 मई 1975 में पद्मजा नायडू का देहावसान हुआ। उनके नाम पर दार्जिलिंग में ‘पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान’ है।

आज का इतिहास

17 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1278 – इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फाँसी पर लटका दिया गया।
  • 1525 – मुग़ल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।
  • 1831 – इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए।
  • 1869 – इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती।
  • 1932 – तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
  • 1933 – अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।
  • 1966 – भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।
  • 1970 – सोवियत अंतरिक्ष यान ‘लुनाखोद-1’ चन्द्रतल पर उतरा।
  • 1993 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।
  • 1995 – ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू।
  • 1999 – अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।
  • 2004- रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने।
  • 2005 – श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न। इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की। वोल्कर समिति के दस्तावेज                        उपलब्ध कराने का संयुक्त राष्ट्र पर दबाव बढ़ा।
  • 2006 – अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
  • 2007 – जाफना प्राय:द्वीप में श्रीलंकाई सेना से मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गये। आस्कर विजेता पीटर जीनर का निधन।
  • 2008 – जे. एस. डब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने बेल्कारी में 220 करोड़ की लागत से इस्पात संयंत्र स्थापित करने के ब्रिटेन की सीबरफील्ड रीवे स्ट्रेक्चर                के साथ में समझौता किया। 
  • 2009 – टी. एस. ठाकुर को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
  • 2012 – मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गये।
  • 2013 – रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।

17 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1900 – पद्मजा नायडू – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री, जिन्होंने अपना सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित कर दिया था।

कमलनाथ बनाम शिवराज! ‘मानसिकता ठीक करने’ पर दे रहे एक दूसरे को कड़ी टक्कर

17 नवंबर को हुए निधन

  • 2016 – श्रीनिवास कुमार सिन्हा – भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।
  • 1928 – लाला लाजपत राय, स्वतंत्रता सेनानी।
  • 2012 – बाल ठाकरे, भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक

17 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)
  • नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)
  • विश्व छात्र दिवस
LIVE TV