आज का इतिहास: बॉलीवुड का एक लोकप्रिय एक्शन नायक “सनी देओल”

सनी देओल का जन्म पंजाब में हुआ था। सनी ने 1983 में एक्टिंग से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। सनी देओल ने बैक टू बैक कई हिट्स दी है। जिसमें कर्ज, बॉर्डर, गदर, अर्जुन, क्रोध, घायल, योद्धा, त्रिदेव, चालबाज जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

इसके साथ ही सनी की फिल्म गदर ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। सनी देओल ने ना सिर्फ एक्टिंग की बल्कि डायरेक्शन भी किया है। फिलहाल सनी देओल अपने बेटे करन की फिल्म में फोकस कर रहे हैं। बता दें सनी के दो बेटे हैं जिनमें से एक एक्टिंग में तो दूसरा डायरेक्शन में हाथ आजमा रहे हैं।

आज का इतिहास: बॉलीवुड का एक लोकप्रिय एक्शन नायक "सनी देओल"
साल 2003 में वह फिल्म हीरो-द स्पाई में प्रीती जिंटा और प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट नजर आये।  फिल्म में उनका किरदार एक डिटेक्टिव का था।  उनके दमदार अभिनय के कारण सिनमाघरों के बहार काफी भीड़ जुटी , और उनकी फिल्म सुपरहिट साबित हुई।  यह फिल्म उस साल की सबसे सफल तीसरी फिल्म थी।
इसके बाद वह फिल्म अपने और यमला पगला दीवाना में अपने पिता धर्मेन्द और बॉबी देओल संग नजर आये।  हालंकि दोनों ही फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी।  इसके बाद उन्होंने कई फ़िल्में की जो दर्शकों को रिझानेँ में कामयाब नहीं हो सकीं।
जल्द ही सनी देओल अब हिंदी सिनेमा में फिल्म मोहल्ला अस्सी, और भैय्याजी सुपरहिट फिल्मों से वापसी करने जा रहें हैं।

आज का इतिहास 

आज की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1689 – रायगढ़ किले में संभाजी की विधवा और उसके बच्चे ने औरंगजेब के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1889 – फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।

1933 – जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया।

 

1924 – अब्दुल अज़ीज़ ने स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया।

1950 – मदर टेरेसा ने कलकत्ता  में मिशनरी ऑफ़ चैरिटिज की स्थापना की।

1952 – श्रीरामुलू पोट्टी ने पृथक् अांध्र राज्य के लिये आमरण अनशन शुरु किया।

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास: हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी

1970 – भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।

1983 – भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डाक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फ़ाउलर के साथ 1983 का भौतिकी का               नोबेल पुरस्कार।

1994 – जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते               पर हस्ताक्षर किये।

2003 – पोप जॉन पाॅल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।

2004 – अमेरिका के विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने यह रहस्योद्घाटन किया कि अमेरिका की कोशिशों से भारत-पाकिस्तान युद्ध टला। चीन ने अपना पहला                 व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा। सू विन म्यांमार के नये प्रधानमंत्री बने।

2005 – ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ बगदाद में सुनवाई शुरू।

2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर हमले के बाद भारतीय उच्चायुक्त ने उनसे मुलाकात की।

 

2008 – आटोमोबाइल बाज़ार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को हटाया।

2012 – लेबनान की राजधानी बेरुत में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत ,110 अन्य घायल विनोद।

 

आज जन्मे व्यक्ति

1870 – मातंगिनी हज़ारा – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।

1887 – सारंगधर दास – स्वतंत्रता सेनानी थे।

 

1903 – आर. सी. बोराल – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।

1910 – सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर, खगोल भौतिक शास्त्री

 

1911 – मजाज़, प्रसिद्ध शायर

1923 – भोलाशंकर व्यास – ‘काशी’ (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार।

 

1961 – सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।

1929 – निर्मला देशपांडे – गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता।

1920 – पाण्डुरंग शास्त्री अठावले – प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक।

आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर 

 

LIVE TV