Today’s History 30 June: जानिए 30 जून को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

30 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • लंदन में टॉवर ब्रिज काे 1894 में खाेला गया।
  • दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिये आंदोलन करने के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 1914 में पहली बार गिरफ्तार किया गया।
  • फासीवाद के खिलाफ 1933 को एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
  • ईसवी को जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ़ हिटलर ने 1934 में अपनी नेशनल सोशियालिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफ़ाया कर दिया।
  • दुनिया का पहला इमरजैंसी नंबर 999 लंदन में 1937 को जारी किया गया था।
  • बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार 1938 में कॉमिक्स (डीसी कॉमिक्स एक्शन सीरीज भाग-1) में नज़र आया।
  • भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के विभाजन के लिए बाउंडरी कमीशन के सदस्यों की घोषणा 1947 में की गई।
  • ब्रिटिश सेना की अंतिम टुकड़ी इजरायल छोड़ स्वदेश 1948 को रवाना हुयी।
  • अमेरिका ने 1960 में क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का निर्णय लिया।
  • रवांडा और बुरूंडी देश 1962 में स्वतंत्र हुये।
  • अमेरिका का पहला महिला संगठन नेशनल ऑर्गनाइदेशन फॉर वुमेन का गठन 1966 में किया गया।
  • लेबनान में 1985 को बंधक बनाए गए 39 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार किए गए।
  • पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने 1990 में अपनी अर्थव्यवस्था का विलय किया।
  • फ्रांस के तोलूज़ में 1994 को ए-330 एयरबस विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोग मारे गये।
  • हांगकांग पर से 1997 में ब्रिटिश हुकूमत खत्म हुई।
  • आस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री तथा नेशनल पार्टी के नेता टीम फ़िशर का इस्तीफ़ा 1999 में दिया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 2000 में इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।
  • ब्राजील ने 2002 में जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया।
  • ब्राजील ने 2005 में कनफ़ेडरेशन फ़ुटबाल कप जीता।
  • स्पेन में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता 2005 को दी गयी।
  • 2006 के फ़ुटबाल विश्वकप में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2007 में आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया।
  • रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को 2008 में संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • भारतीय पत्रकार अनीसुद्दीन अजीज को 2008 में इंटरनेशनल एसोसियेशन आफ़ बुक कीपर्स (आईएबी) के न्यू बिजनेस आफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

30 जून को जन्मे व्यक्ति

  • भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य मुकुट बिहारी लाल भार्गव का जन्म 1903 में हुआ।
  • भारतीय साहित्यकार नागार्जुन का जन्म 1911 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर कल्याणजी का जन्म 1928 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सी. एन. आर. राव का जन्म 1934 में हुआ।
  • आज ही के दिन अमेरिका में बॉक्सर और एक्टर माइक टाइसन का जन्म 1966 में हुआ था।
  • श्रीलंका के क्रिकेटर सनत जयसूर्या का जन्म 1969 में हुआ।

30 जून को हुए निधन

  • भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक दादा भाई नौरोजी का निधन 1917 में हुआ।
  • जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 1953 को कश्मीर में कैद के दौरान मौत हो गई।
  • भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के बड़े पुत्र संजय गाँधी 1980 में एक विमान दुर्घटना में मारे गए।
  • चार आस्कर पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन 2003 में हुआ।
LIVE TV