Today’s History 30 August: जानिए 30 अगस्त को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

30 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • दारा शिकोह को 1659 में औरंगजेब द्वारा फाँसी दी गयी।
  • विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में 1682 को उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।
  • जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने 1780 को वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।
  • न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ 1806 में आखिरी बार प्रकाशित किया गया।
  • मेलबर्न शहर की स्थापना 1836 में की गई।
  • एंग्लो चीन युद्ध 1842 में समाप्त हुआ।
  • उत्तर-पूर्वी टर्क और केको के उष्णकटीबंधीए आँधी के साथ तूफान का मौसम 1923 में शुरू हुआ।
  • द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में 1928 को स्थापना।
  • जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना 1945 में हुई।
  • भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन 1947 में किया गया।
  • फिलीपींस और अमेरिका ने 1951 में एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • नॉटिंग हिल कार्निवल में 1976 को भड़के दंगे में दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।
  • फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासिर अराफ़ात ने 1982 में बेरुत स्थित मुख्यालय को एक दशक के बाद छोड़ दिया था।
  • अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने 1984 में पहली बार उड़ान भरी।
  • अजरबैजान ने 1991 में सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह 1999 में सम्पन्न हुआ।
  • पूर्वी तिमोर के निवासियों ने 1999 में इंडोनेशिया से आजादी के लिए भारी मतदान किया।
  • संयुक्त राष्ट्र ने चार सितंबर को परिणाम की घोषणा की।
  • युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबदान मिलोसेविच के खिलाफ 2001 को युद्ध अपराधों के मामले में आरोप तय किए गए।
  • ताइवान में 2002 को भूकम्प के झटके महसूस किये गए।
  • कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने 2002 में विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनायी।
  • यह अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी थी।
  • आस्ट्रेलिया ने विश्व नौकायन में स्वर्ण पदक जीता।
  • समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव 2003 में तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • बांग्लादेश सरकार ने 2007 में नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।
  • जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने 2007 में अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।
  • नेपाल की कोईराला सरकार ने 2007 में चार माओवादी विद्रोहियों को फ्रांस, डेनमार्क,ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया का राजदूत नियुक्त किया।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 2009 में चंद्रयान प्रथम औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया।
  • हिंदी विकिपीडिया एक लाख का आंकड़ा पार करने वाला प्रथम भारतीय भाषा विकिपीडिया संस्करण 2011 में बना।
  • दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना द्वारा कथित तौर पर 2014 में तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गये।

30 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • अकबर का पुत्र एवं मुग़ल वंश का शासक जहाँगीर “सलीम” का जन्म 1559 को हुआ था।
  • भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का जन्म 1888 को हुआ था।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का जन्म 1895 को हुआ था।
  • हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का जन्म 1903 को हुआ था।
  • गीतकार शैलेन्द्र का जन्म 1923 को हुआ था।
  • पत्रकार राजेन्द्र राठौर का जन्म हुआ।
  • भारतीय सेना का एक सैनिक बाबा हरभजन सिंह का जन्म 1941 में हुआ।

30 अगस्त को हुए निधन

  • मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़ा पुत्र दारा शिकोह का निधन 1659 में हुआ।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन 30 अगस्त 1952 को हुआ था।
  • हिन्दी साहित्यकार जी.पी. श्रीवास्तव का निधन 1976 को हुआ था।
  • प्रख्यात उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन 2008 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन 2014 को हुआ था।
LIVE TV