Today’s History 25 October: जानिए 25 अक्टूबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

25 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • इंग्लैंड ने 1415 को उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।
  • युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने 1812 में ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।
  • बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने 1917 को रूस में सत्ता हथिया ली।
  • भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने 1924 में सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।
  • द्वितिय विश्वयुद्ध के अंत में चीन ने 1945 में ताइवान पर कब्जा किया।
  • भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत 1951 में हुई।
  • अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 1962 में दिया गया।
  • अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण 1964 में किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए 1971 में मतदान हुआ।
  • तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने 1995 में संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
  • अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद 2000 में सकुशल वापस।
  • ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में 2005 को बहुमत के साथ मंजूरी मिली।
  • सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को 2008 में छह माह की सज़ा सुनाई गई।
  • बगदाद में 2009 को बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा 721 घायल।
  • क्यूबा और हैती में 2012 को ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डाॅलर का नुकसान हुआ।
  • नाइजीरिया में सेना ने 2013 में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।

25 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ लॉर्ड मैकाले का जन्म 1800 में हुआ।
  • स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार पाब्लो पिकासो का जन्म 1881 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक मुकुंदी लाल श्रीवास्तव का जन्म 1896 में हुआ।
  • कर्नाटक संगीत के गायक मदुराई मणि अय्यर का जन्म 1912 में हुआ।
  • प्रसिद्ध लेखिका मृदुला गर्ग का जन्म 1938 में हुआ।

25 अक्टूबर को हुए निधन

  • संत ज्ञानेश्वर का निधन 1296 में हुआ।
  • भारतीय गीतकार और कवि साहिर लुधियानवी का निधन 1980 में हुआ।
  • मेघालय के पहले मुख्यमंत्री कैप्टन संगमा का निधन 1990 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठावले का निधन 2003 में हुआ।
  • साहित्यकार निर्मल वर्मा का निधन 2005 में हुआ।
  • प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी का निधन 2012 में हुआ।
LIVE TV