Today’s History 24 September: जानिए 24 सितंबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

24 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में 1968 को शामिल हुअा।
  • ब्रिटेन ने 1971 को जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
  • गुलामी में दास व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा अफ्रीकी देश गिनी बीसाओ ने 1974 को पुर्तग़ाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
  • पूर्व सोवियत संघ ने 1978 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • घाना ने 1979 में संविधान अपनाया।
  • पूर्वी जर्मनी ने 1990 में खुद को वारसा संधि से अलग किया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 1996 को संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर 1996 में हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश।
  • फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने 2003 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
  • आई.ए.ई.ए. ने 2005 में ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
  • म्‍यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में 2007 को एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
  • चीन और नेपाल ने 2008 को दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया।
  • भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने 2008 को एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
  • मद्रास उच्च न्यायालय ने 2008 को राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
  • देश के पहले चन्द्रयान-1 ने 2009 में चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
  • उर्दू के शायर अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान ‘शहरयार’ को 44वें (2008) तथा मलयालम के कवि और साहित्यकार ओ.एन.वी. कुरुप को 43वें (2007) ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा 2010 में की गई।
  • पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 2013 को 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने 2014 में मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

24 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • महिला अधिकारों की बुलंद आवाज भिकाजी कामा का जन्‍म 1861 में हुआ था।
  • अमेरिकी संगीतशास्त्री (मृ. 2007) फ्लोयड लेविन का जन्म 1922 में हुआ।
  • भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक औतार सिंग पैंटल का जन्म 1925 में हुआ।
  • भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का जन्म 1940 में हुआ।
  • भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म 1950 में हुआ।
  • वरिष्‍ठ टेलीविज़न पत्रकार पंकज पचौरी का जन्म 1963 में हुआ।
  • भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज लिम्बा राम का जन्म 1971 में हुआ।

24 सितंबर को हुए निधन

  • सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन 1859 में हुआ।
  • दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना, नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर पद्मिनी का निधन 2006 में हुआ।
LIVE TV