Today’s History 21 June: जानिए 21 जून को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

21 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर 1768 में पहले अमेरिकी बने।
  • ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय 1862 में बने।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1898 में स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
  • बर्लिन पर 1944 को भाड़ी मात्रा में बमबारी की गई।
  • कनाडाइ संसद ने 1947 में एकमत होकर शरणार्थियों को देश से बाहर करने का कानून पास किया।
  • सी. राजगोपालाचारी 1948 में भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।
  • राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना 1949 में हुई।
  • एलेन फेयरक्लो ने 1957 में कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
  • कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम 1963 में चुने गए।
  • वेस्टइंडीज टीम ने 1975 में पहला वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल किया था।
  • मुस्तफा बुलेंट एसविट ने 1977 को तुर्की में सरकार का गठन किया।
  • पी.वी.नरसिम्हाराव ने 1991 में भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।
  • तमिलनाडु के कुडनकुलम में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित करने के लिए 1998 में भारत और रूस 2.5 अरब डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • मनमोहन सिंह 1999 में भारत के वित्तमंत्री बने।
  • कोसोवो लिबरेशन आर्मी (के.एल.ए.) तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता
  • 1999 में संपन्न हुआ।
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 2001 में आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया, अमेरिका मुशर्रफ़ के राष्ट्रपति बनने से नाराज़।
  • ज़मीरुद्दीन सरकार 2002 में बांग्लादेश के राष्ट्रपति बने।
  • यूरोपियन यूनियन के 15 राष्ट्राध्यक्षों की 2002 को सेविलिया (स्पेन) में बैठक शुरू।
  • जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द आॅर्डर आॅफ द फोनिक्स 2003 में जारी हुई।
  • चीन ने 2004 में भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।
  • डोनाल्ड त्यांग 2005 में हांगकांग के नये प्रशासक बने।
  • फ़िलिपीन्स में 2008 को विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।
  • भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल ने 2009 में सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं।
  • भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने 2012 में 11 सीमेंट कंपनियों को व्यापार संघ बनाकर कीमत का निर्धारण करने का दोषी ठहराते हुए 6000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया।
  • पाकिस्तान के पेशावर में 2013 को एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लाेगों की मौत।
  • संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्यों द्वारा 21 जून को “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” को मनाने के प्रस्ताव को 11 दिसम्बर 2014 को मंजूरी मिली।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 2015 को दुनियाभर में मनाया गया था।

21 जून को जन्मे व्यक्ति

  • नोबेल पुरस्कार (साहित्य) विजेता ज्यां-पाल सार्त्र का जन्म 1905 में हुआ।
  • रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मनित एक वरिष्ठ पत्रकार बी.जी.वर्गीज का जन्म 1927 को हुआ था।
  • दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बननेवाली बेनजीर भुट्टो का जन्म 1953 को हुआ था।
  • थाईलैण्ड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा का जन्म 1967 को हुआ था।

21 जून को हुए निधन

  • इटली का राजनयिक एवं राजनैतिक दार्शनिक, संगीतज्ञ, कवि एवं नाटककार निकोलो मैकियावेली का निधन 1527 में हुआ।
  • आधुनिक युग के श्रेष्ठ ब्रजभाषा कवि जगन्नाथदास रत्नाकर का निधन 1932 में हुआ।
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का निधन 1940 में हुआ।
LIVE TV