Today’s History 19 August: जानिए 19 अगस्त को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • छत्रपति शिवाजी महाराज 1666 को आगरा से फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।
  • मुगल बादशाह अकबर ने 1600 में अहमदनगर पर विजय हासिल की।
  • अफ़ग़ानिस्तान ने 1919 में ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • गुरुवर रवींद्र नाथ टैगोर ने 1939 को कलकत्ता में सुभाष चंद्र बोस महाजती सदन का शिलान्यास किया.
  • भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को 1944 में खदेडा गया।
  • भुवनेश्वर 1949 में ओडिशा की राजधानी बनी।
  • अमेरिका ने 1955 में साइकिल पर आयात शुल्को 50 फीदसी बढाया
  • स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से 1960 को दो कुत्तें और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए। बाद में यह पांचों जीवित पाए गए।
  • संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण 1964 में हुआ।
  • तुर्की में 1966 को भूकंप की वजह से तकरीबन 2400 लोग मरे।
  • दक्षिण अफ्रीका में 1970 को चीनी समुदाय के लोगों को श्वेत का दर्जा मिला।
  • फ्रांस ने 1973 में परमाणु परीक्षण किया.
  • सोवियत संघ ने 1977 में सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।
  • ईरान के सिनेमा घर में 1978 को आग लगने से 422 की मौत।
  • सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1998 को मिसाइलों से हमला किया।
  • भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने 1999 में सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
  • हिना जलाली 2000 में विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2003 में पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।
  • दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी Google ने 2004 में आज ही के दिन अपने शेयर बाजार में उतारे थे।
  • वान डेन हुगेनबैंड 2004 में ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने।
  • गूगल ने 2004 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जारी कर 1.67 अरब डॉलर जुटाए।
  • श्रीलंका सरकार व लिट्टे में 2005 को शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।
  • इस्रायल ने 2006 में फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।
  • अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने 2007 में स्पेसवॉक पूरा किया।
  • पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय व एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने 2008 में भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की।
  • नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी 2009 में स्वेदेश निर्मित नैसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुये।
  • ईराक के बगदाद में 2009 को सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल।
  • अमेरिकी सेना की 2010 में अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ आॅपरेशन इराकी फ्रीडम खत्म हुआ।
  • बिहार के धमरा घाट में 2013 को ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 37 लोग मारे गए।

19 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद ख़ान का जन्म 1908 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार आरसी प्रसाद सिंह का जन्म 1911 को हुआ था।
  • भारत के नवें राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा का जन्म 1918 को हुआ था।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवप्रसाद सिंह का जन्म 1928 को हुआ था।
  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का जन्म 1946 को हुआ था।
  • इन्फोसिस फाउंडेशन के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति का जन्म 1950 को हुआ था।

19 अगस्त को हुए निधन

  • फ़्रांस के गणितज्ञ, लेखक और कैल्कयुलेटर मशीन के आविष्कारक ब्लेज़ पास्कल का निधन 1662 में हुआ।
  • प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता बदरुद्दीन तैयब का निधन 1909 को हुआ था।
  • शीर्षस्थ भाषा विज्ञानी, व्याकरण के विद्वान, अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर का निधन 2013 को हुआ था।
  • हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता उत्पल दत्त का निधन 1993 को हुआ था।
LIVE TV