Today’s History 17 June: जानिए 17 जून को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

17 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • नवाब सिराजउद्दौला ने 50 हजार सैनिकाें के साथ कलकत्ता (अब कोलकाता) पर 1756 में आक्रमण किया।
  • बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटिश सेना ने 1775 में अमेरिका की महाद्वीपीय सेना को हराया।
  • नेपोलियन बोनापार्ट ने 1799 में इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
  • भारतीय स्वतत्रंता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई 1858 में शहीद हुई।
  • फ्रांस का तोहफा स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पर 1885 में पहुंचा।
  • अमेरिका में नेवी हॉस्पिटल कॉर्प की स्थापना 1898 में की गई।
  • महात्मा गांधी ने 1917 में साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में अपना निवास बनाया।
  • जॉर्ज पंचम ने 1917 में परिवार को उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही
  • परिवर जर्मनी शाही घराने ‘साक्से कोबुर्ग एंड गोथा’ के नाम से जाना जाता था
  • सोवियत संघ ने 1929 को चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।
  • जापान ने 1938 में चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • आइसलैंड को 1944 में डेनमार्क से स्वतंत्रता मिली।
  • जर्मनी ने 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध में समर्पण किया।
  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 1963 में स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई।
  • चीन, हाइड्रोजन बम से संपन्न दुनिया का चौथा देश 1967 में बना।
  • शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन 1970 में हुआ।
  • ब्रिटेन की संसद में 1974 को एक बम धमाके में 11 लोग घायल हुए।
  • लंदन टॉवर में 1974 को हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
  • मिस्र के काहिरा में 1981 को मुस्लिमों और इसाईयों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गये।
  • शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत 1994 में हुई।
  • उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को 1994 में अपने देश में बने रहने देने को सहमत।
  • विश्व कप सेमीफाइनल में 1999 को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच टाई रहा। ग्रुप चरण में रन रेट बेहतर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा।
  • कराची में 2002 को अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया।
  • फ़्रांस में 2003 को 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।
  • मंगल पर 2004 में पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले।
  • बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल।
  • देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेज़स’ का बंगलौर में 2008 को सफलतापूर्वक परीक्षण कियागया।
  • सायना नेहवाल 2012 में तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं।
  • चीन का “शनचो-९” अंतरिक्ष यान 2012 में प्रक्षेपित किए जाने के बाद निश्चित कक्षा में पहुचने में सफल रहा।
  • अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक चर्च में 2015 में हुए बंदूकधारी ने नौ लोगों की हत्या की।

17 जून को जन्मे व्यक्ति

  • भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म 1973 में हुआ।
  • हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री अमृता राव का जन्म 1981 में हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू का जन्म 1887 में हुआ।
  • सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स का जन्म 1980 में हुआ।
  • असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता ज्योति प्रसाद अग्रवाल का जन्म 17 जून 1903 को हुआ।

17 जून को हुए निधन

  • मुमताज़ महल का निधन 1631 में हुआ वो आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट ‘ख़ुर्रम’ (शाहजहाँ) से हुआ।
  • राजमाता जीजाबाई का निधन 17 जून 1674 में हुआ था।
  • भारत के पहले वाइसराय और कुशल राजनीतिज्ञ लॉर्ड कैनिंग का निधन 1862 में हुआ।
  • 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का निधन 1858 में हुआ।
  • प्रसिद्ध अभिनेता मोतीलाल का निधन 1965 में हुआ।
LIVE TV