Today’s History 09 February: जानिए 09 फरवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

09 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • भारत में 1931 में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।
  • लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर ब्रिटिश सेना ने 1941 में कब्जा किया।
  • 1951 में स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
  • “अपोलो 14 मिशन” 1971 में चांद से पृथ्‍वी पर लौटा।
  • बीजू पटनायक 1973 में उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए।
  • रूसी अंतरिक्ष यान “सोयुज 17” अंतरिक्ष से 29 दिन बाद 1975 में धरती पर लौटा।
  • अफ्रीकी देश नाइजीरिया में 1979 में संविधान बदला गया।
  • लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए 1991 में मतदान किया।
  • भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘एलिजाबेथ’ 9 फरवरी, 1999 को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की गई।
  • पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने 9 फरवरी, 2007 को जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की लिस्ट से हटा दिया।
  • सुप्रीम कोर्ट ने 9 फरवरी, 2009 को ताज और उसके आसपास के अवैध निर्माण पर यूपी सरकार को नोटिस दिया।
  • भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर 9 फरवरी, 2010 को अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई।

09 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

  • भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी परिमार्जन नेगी का 1993 में जन्म हुआ।
  • भारतीय फ़िल्म अभिनेता राहुल रॉय का 1968 में जन्म हुआ।
  • भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ श्याम चरण गुप्ता का 1945 में जन्म हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री अमृता सिंह का 9 फरवरी, 1958 में जन्म हुआ।
  • भारत के मशहूर लेखक विष्णु खरे का 9 फरवरी, 1940 को जन्म हुआ।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ अब्दुल रहमान अंतुले का 9 फरवरी, 1929 में जन्म हुआ।

09 फरवरी को हुए निधन

  • 1984 में ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का निधन।
  • 2006 में भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री नादिरा का निधन।
  • 2008 में कुष्‍ठरोगियों के देवता तथा महान सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे का निधन।
  • 2012 में भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ओ. पी. दत्ता का निधन।
LIVE TV