आगरा के बाह क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला युवक किशोरी को बहाने से अपने साथ ले गया था। उसने किशोरी के साथ चलती कर में दुष्कर्म किया।

आगरा में किशोरी के साथ चलती कार में पड़ोसी युवक ने दरिंदगी की। आरोपी युवक उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। चलती कार में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम Dene के बाद वह उसे बीच सड़क पर छोड़ दिया। जब किशोरी फटे कपड़े और नंगे पैर पुलिस थाने पहुंची, तो उसकी हालत देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। किशोरी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे अपने साथ ले गया था। उसने कार चालक के सहयोग से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह उसे बीच रास्ते पर ही छोड़ गया। किशोरी के कपड़े फटे हुए थे। पीड़िता राहगीरों की मदद से थाने पहुंच सकी।
सूचना मिलने पर किशोरी के पिता भी थाने पहुंच गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी विजेंद्र उर्फ विंदा सहित दो लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष बाह ने बताया नामजद आरोपी विजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।