Today’s History 06 December : जानिए 06 दिसम्बर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना 1907 में चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।
  • फिनलैंड ने 1917 में रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • फ़िराक़ गोरखपुरी 1926 में अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।
  • इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम 1958 में आरंभ हुआ।
  • यूरोपीय देश स्पेन में 1978 में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • इजरायल की राजधानी यरुशलम में 1983 में हुए एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।
  • युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने 1990 में इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।
  • भारत के अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में स्थित बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा 1992 में गिरा दिया गया। इसके साथ ही भारत के अनेक हिस्सों में दंगे भड़क उठे।
  • क्योटो (जापान) में 1997 में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।
  • बैंकॉक में 1998 में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।
  • ह्यूगो शावेज 1998 में वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।
  • सन 1999 में इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।
  • अफ़ग़ानिस्तान में 2001 में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
  • स्पेन के कार्लोस मोया को 2002 में ‘एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर’ ख़िताब दिया गया।
  • नासा ने 2006 में मार्स ग्लोबल सर्वियर द्वारा खिंचे चित्रों को सार्वजनिक किया।
  • ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में 2007 में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
  • केन्द्रीय बैंक ने 2008 में रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।
  • मिस्र में 2012 में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।

6 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स का 1732 में जन्म हुआ।
  • मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता बृजलाल वियाणी का 1896 में जन्म हुआ।

6 दिसंबर को हुए निधन

  • एक बहुजन राजनीतिक नेता भीमराव अम्बेडकर का 1956 में निधन हुआ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का 1998 में निधन हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का 2009 में निधन हुआ।
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा का 2015 में निधन हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता राम मोहन का 2015 में निधन हुआ।
LIVE TV