Today’s History 04 May: जानिए 04 मई को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

04 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • अमेरिकी प्रांत मिशिगन में मृत्युदंड को 1846 में खत्म किया गया।
  • भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से 1854 में जारी हुआ।
  • ओपेरा थियेटर में टॉमस एल्वा एडीसन ने अपने आविष्कार फ़ोनोग्राफ़ का सार्वजनिक प्रदर्शन 1878 में किया था।
  • लंदन में डेली मेल समाचार पत्र का पहला संस्करण 1896 में प्रकाशित हुआ।
  • फ्रांस में पेरिस बाजार में आग लगने से 1897 में करीब 200 लोगों की मौत हुई।
  • अमेरीका में फ़िल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी) की स्थापना 1927 में की गई थी, जिसने ‘ऑस्कर’ पुरस्कार देने शुरू किए।
  • अतातुर्क मुस्तफा कमाल पाशा तुर्की के राष्ट्रपति 1931 में बने।
  • जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण 1945 में किया।
  • पहला ग्रेमी अवॉर्ड्स 1959 को आयोजित हुआ।
  • ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि 1975 को प्रदान की गई।
  • श्रीमती मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री 1979 में बनीं।
  • कोल माइंस डे की घोषणा 1980 में हुई।
  • जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने 1980 में चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।
  • चीन ने 1983 को परमाणु परीक्षण किया।
  • अमेरिका का पहला बैंक नेशनल हिस्टोरिक लैंडमार्क नाम से सूचीबद्ध 1987 मे हुआ।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण 1989 में हुआ।

04 मई को जन्मे व्यक्ति

  • प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ त्यागराज का जन्म 1767 में हुआ।
  • कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. सी. रेड्डी का जन्म 1902 में हुआ।
  • भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का जन्म 1905 में हुआ।
  • “शार्क लेडी” के नाम से जानी जाने वाली अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी यूजीनी क्लार्क का जन्म 1922 में हुआ।

04 मई को हुए निधन

  • मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का निधन 1799 में हुआ।
  • भारतीय इतिहासकार हेमचंद्र रायचौधरी का निधन 1957 में हुआ।
  • मार्शल टीटो का निधन यूगोस्लाविया में 1980 को हुआ।
  • विख्यात तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन 2008 में हुआ।
LIVE TV