Today’s History 03 August: जानिए 03 अगस्त को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

03 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • अलाउद्दीन बहमन शाह ने 1347 में बहमनी सल्तनत (1317-1518) की स्थापना की।
  • यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को 1492 में बाहर निकाला गया।
  • इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर 1492 को रवाना हुआ।
  • अल्लेरशेइम के युद्ध में फ्रांस ने 1645 में बावेरिया को हराया।
  • राबर्ट लासैले ने 1678 में अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।
  • चन्दा साहिब ने 1749 में कर्नाटक के तत्कालीन नवाब अनवररुद्दीन को अंबर के युद्ध में परास्त कर, उसका अंत कर दिया।
  • मेजर पोफम की अगुआयी में कैप्टेन ब्रुस ने 1780 को ग्वालियर पर कब्जा किया।
  • न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध 1860 में शुरू हुआ।
  • फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना 1900 में हुई।
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने 1914 को फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से 1914 को गुजरा।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने 1923 में अमेरिका के 30 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने 3 अगस्त 1925 में निकारागुआ छोड़ा।
  • मिकी माउस वॉच पहली बार 1933 में पेश की गई।
  • एडोल्फ हिटलर ने 1934 में चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया।
  • इंडोनेशिया ने 3 अगस्त 1949 को युद्ध विराम की घोषणा की।
  • अब्दुल रहमान को 1957 में मलेशिया का नया नेता चुना गया था जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने 1960 में फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
  • फ्रांस ने 1968 में मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
  • अमेरिका ने 1979 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • फ्रांस ने 1981 में प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
  • बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार 1985 में प्रदान किया गया।
  • मुंबई के बांद्रा में 1998 को इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई।

03 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • पंचवटी, यशोधरा, साकेत जैसी कालजयी रचनाओं के कवि मैथलीशरण गुप्त का जन्‍म 1886 को आज ही के दिन हुआ था।
  • भारतीय फुटबॉलर सुनील चेत्री का जन्म 1984 को हुआ था।
  • भारतीय क्रिकेटर बलविंदर संधू का जन्म 1956 को हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त श्रीप्रकाश का जन्म 1890 को हुआ था।

03 अगस्त को हुए निधन

  • महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी का निधन 1957 को हुआ था।
  • स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सी. एम. पुनाचा का निधन 1990 को हुआ था।
  • हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के एक प्रमुख सदस्य प्रेमकृष्ण खन्ना का निधन 1993 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का निधन 1993 को हुआ था।
LIVE TV