Today’s History 02 October: जानिए 02 अक्टूबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

02 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने 1492 में फ्रांस पर आक्रमण किया।
  • 1924  में राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव।
  • महासभा द्वारा 1924 में स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना 1951 में की।
  • सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत 1952 में हुई।
  • बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन 1961 में हुआ।
  • तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने 1971 में गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया।
  • तेहरान में 1982 को हुए बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल।
  • दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम 1985 को अस्तित्व में आया।
  • दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में 1988 को 24वें ओलंपिक खेलों का समापन।
  • तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल 1988 में खुला।
  • रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन 2000 में भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।
  • 19 देशों के संगठन नाटो ने 2001 में अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव 2004 में मंजूर किया।
  • दक्षिण अफ़्रीका ने 2006 में परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
  • उत्तर तथा दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक 2007 को सम्पन्न हुई।
  • नाइजीरिया में 2012 को बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।

02 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जन्म 1869 में हुआ।
  • बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी प्रजापति मिश्र का जन्म 1898 में हुआ।
  • भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म 1904 में हुआ।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक तपन सिन्हा का जन्म 1924 में हुआ।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म 1942 में हुआ।

02 अक्टूबर को हुए निधन

  • विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन 1906 में हुआ।
  • भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का निधन 1964 में हुआ।
  • भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का निधन 1975 में हुआ।

LIVE TV