घर में लाना है सौभाग्य तो, झाडू से जुड़े वास्तु के यह नियम ध्यान से पढ़ें

हिन्दू धर्म में झाड़ू को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इससे जुड़े शुभ-अशुभ प्रभाव भी हमारे जीवन पर गहरा असर डालते हैं। अगर झाड़ू से जुड़ी कुछ आवश्यक बातों पर ध्यान न दिया जाए तो वही बातें हमारे जीवन के लिए परेशानी का सबब बन जाती हैं। इसलिए झाड़ू से संबंधित वास्तु का ध्यान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि इसी में आपकी परेशानियों का हल छुपा है। आईये जानते है झाड़ू से जुड़े वास्तु उपाय।

झाडू

वास्तु उपाय

  1. हिंदू धर्म में झाड़ू को लक्ष्मी के समान माना जाता है। ध्यान रखें घर का कोई भी सदस्य झाड़ू को पैर न लगाए। यह लक्ष्मी का अपमान माना जाता है और इससे घर में कई तरह की आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं।
  2. हो सके तो झाडू को पश्चिम दिशा के किसी कमरे में रखें। इस दिशा में झाड़ू रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे झाड़ू की वजह से घर में किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी नहीं फैलती है।
  3. कई बार झाड़ू के टूट जाने पर भी हम उसका उपयोग करते रहते हैं, लेकिन वास्तु की नजर में ये गलत होता है। यदि घर या ऑफिस की झाड़ू टूट जाए तो उसे तुरंत बदल लें। टूटी हुई झाडू से घर की सफाई करना कई तरह की परेशानियों को आमंत्रण देता है।
  4. झाड़ू को कभी भी खड़ा न रखें, खड़ी झाड़ू अपशगुनों का कारण मानी जाती है, इसलिए इसे हमेशा जमीन पर लेटा कर ही रखें।
  5. पुरानी झाड़ू बदलकर नई निकालने के लिए शनिवार को चुनें। शनिवार को नई झाड़ू का उपयोग करना शुभ माना जाता है।
  6. घर या ऑफिस में जब भी झाड़ू का काम ना हो तो उसे नजरों के सामने से हटाकर रखें। पूरे समय झाड़ू का दिखाई देना अच्छा नहीं माना जाता। खुले में रखी झाड़ू घर या ऑफिस की अच्छी ऊर्जाओं को बाहर कर देती है।
  7. शाम के समय घर में झाड़ू लगाना वास्तु की नजर से अच्छा नहीं माना, इससे लक्ष्मी रूठ जाती है। इसलिए कोशिश करें कि शाम या रात से समय घर या ऑफिस में झाड़ू न लगाएं।

 

LIVE TV